ब्रेकिंग
BPSC TRE-4: शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन✦मधुबनी के लोहट में सीमेंट प्लांट का विरोध, नई चीनी मिल की मांग को लेकर 52 दिनों से धरना जारी✦जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦BPSC TRE-4: शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन✦मधुबनी के लोहट में सीमेंट प्लांट का विरोध, नई चीनी मिल की मांग को लेकर 52 दिनों से धरना जारी✦जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Bihar News: प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Bihar News: मोतिहारी के मधुबन प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का मामला उजागर। वायरल वीडियो में आवास सहायक आदर्श कुंदन महिला से रुपये लेते दिखे। डीडीसी ने जांच के आदेश दिए।

Bihar News
प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी के मधुबन प्रखंड की कौड़िया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पंचायत के आवास सहायक आदर्श कुंदन एक महिला से नकद रुपये लेते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह रिश्वत योजना की पहली किस्त जारी करने के नाम पर ली जा रही थी। बताया जा रहा है कि प्रत्येक लाभार्थी से 20 से 25 हजार रुपये की मांग की जा रही है, जो कथित तौर पर निचले से ऊपरी स्तर तक बंटती है।


वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं और इस महत्वाकांक्षी योजना की विश्वसनीयता पर भी असर पड़ा है। मामले में आवास सहायक आदर्श कुंदन ने सफाई दी है। उनका दावा है कि छठ पूजा के दौरान उक्त महिला ने मुखिया के दरवाजे पर उनसे 500 रुपये दिए थे और वे उसी राशि को वापस कर रहे थे। कुंदन ने यह भी कहा कि वीडियो पुराना है और उन्हें बदनाम करने के लिए जानबूझकर वायरल किया गया है।


वीडियो के सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में है और प्रशासन पर निष्पक्ष जांच व कठोर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। उप विकास आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता इस मामले की पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि गरीबों के लिए चलाई जा रही इस योजना में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगना चाहिए और पारदर्शिता सुनिश्चित होनी चाहिए।


रिपोर्टर: सोहराब आलम, मोतिहारी