ब्रेकिंग
कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट✦कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट

Bihar News : दुल्हन को सिन्दूर देते वक्त हुआ कुछ ऐसा कि ग्रामीणों ने पूरे बारात को बना लिया बंधक, हैरत में डाल देगा यह मामला

Bihar News : मोतिहारी जिले से एक विचित्र मामला सामने आ रहा है जहाँ ग्रामीणों ने पूरी बारात को ही बंधक बना लिया, लड़की को सिन्दूर देते वक्त लड़के की तबियत बिगड़ी थी

Bihar NewsMotihari
angry family of bride breaks marriage
© google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News : मोतिहारी जिले के जीतना थाना के गोविंदपुर तिवारी टोला से एक अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है. यहाँ के राम इकबाल प्रसाद यादव के बेटे राहुल की शादी थी और बारात रविवार को चिरैया थाना के मोहद्दीपुर निवासी नर्ष प्रसाद यादव के यहाँ पहुंची थी. सब कुछ सही चल रहा था लेकिन बात फिर बात बिगड़ गई.


सिन्दूर देते वक्त बेहोश हुआ दूल्हा 

शुरुआत में सब सही चला, खुशनुमा माहौल था और जयमाला की रस्म भी अच्छे से संपन्न हुई, लेकिन बाद में जब लड़की की मांग में सिन्दूर भरने की बारी आई, लड़का राहुल तबियत खराब होने की वजह से वहीँ बेहोश होकर गिर पड़ा. जिसके बाद लड़की वाले आगबबुला हो गए.


लड़की वालों का शादी से इनकार

वधू पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया और कहा कि वे किसी भी हालत में एक ऐसे लड़के से अपनी बेटी की शादी नहीं करेंगे जो बीमार हो. जिसके बाद लड़की के परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से बारात को ही बंधक बना लिया और कहा कि शादी में हुए तमाम खर्चों की भरपाई अब लडके वालों को करना पड़ेगा तभी हम इन्हें जाने देंगे.


मुखिया कर रह मामले को सुलझाने का प्रयास

हालाँकि रात भर दोनों पक्षों में समझौता कराने की पूरी कोशिश की गई लेकिन नतीजा नहीं निकला. सुबह तक बात हर जगह फ़ैल चुकी थी. वहां के मुखिया मनोज प्रसाद यादव ने इस मामले को सुलझाने का प्रयास किया मगर अभी तक उसका नतीजा सामने नहीं आया है. स्थानीय थाना अध्यक्ष महेंद्र कुमार के अनुसार पुलिस को मामले की जानकारी बाद में जाकर मिली है जिसके बाद इसकी जांच की जा रही है.