ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

Bihar News: साइबर फ्रॉड गैंग 'बॉस' के दो और सदस्य गिरफ्तार, SSB हवलदार भी शामिल; लाखों ₹ बरामद

Bihar News: मोतिहारी में साइबर पुलिस ने 'बॉस' गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक SSB हवलदार भी शामिल है। 10 लाख रुपये, नोट गिनने की मशीन, हथियार और अन्य सामग्री बरामद।

Bihar News
गिरफ्तार सदस्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी में साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 'बॉस' नामक साइबर फ्रॉड गैंग के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक SSB का हवलदार भी है। पुलिस ने 10 लाख रुपये, नोट गिनने की मशीन, हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है।


मोतिहारी में साइबर डीएसपी अभिनव पारासर के नेतृत्व में साइबर पुलिस ने 'बॉस' नामक साइबर फ्रॉड गैंग के खिलाफ चल रही कार्रवाई में दो और सदस्यों, जावेद और पंकज पांडेय को गिरफ्तार किया है। पंकज पांडेय SSB की 37वीं बटालियन का हवलदार है। इससे पहले पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को 30 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था।


डीएसपी अभिनव पारासर ने बताया कि 'बॉस' गैंग के सदस्य हवाला के जरिए साइबर ठगी से कमाए गए पैसों को खपाते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 लाख 30 हजार रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, 14 बैंक चेक, 11 पासबुक, 10 एटीएम कार्ड, दो पॉकेट डायरी, एक राइफल और एक पिस्टल बरामद की है। बरामद डायरी में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। तीसरे संदिग्ध की तलाश में छापेमारी जारी है।


रिपोर्टर: सोहराब आलम