ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुई सम्राट कैबिनेट की बैठक, 14 एजेंडों पर लगी मुहर; विकास और रोजगार से जुड़े फैसलों पर नजर✦Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुई सम्राट कैबिनेट की बैठक, 124 स्थायी पदों के सृजन को मंजूरी; दरभंगा में खुलेगा हेड एंड नेक कैंसर अस्पताल✦Bihar Train Accident : बिहार में चलती ट्रेन की बोगी अचानक हुई अलग, करनौती स्टेशन पर मचा हड़कंप; 6 घंटे लेट पहुंची जनता एक्सप्रेस, कई ट्रेनें रद्द✦Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुई सम्राट कैबिनेट की बैठक, 14 एजेंडों पर लगी मुहर; विकास और रोजगार से जुड़े फैसलों पर नजर✦Bihar News : 40 KM की रफ्तार और 'चौताला चाल' का जादू... अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में दौड़ेगा रांची एक्सप्रेस, बुलेट-तूफान को देगा टक्कर✦Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुई सम्राट कैबिनेट की बैठक, 14 एजेंडों पर लगी मुहर; विकास और रोजगार से जुड़े फैसलों पर नजर✦Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुई सम्राट कैबिनेट की बैठक, 124 स्थायी पदों के सृजन को मंजूरी; दरभंगा में खुलेगा हेड एंड नेक कैंसर अस्पताल✦Bihar Train Accident : बिहार में चलती ट्रेन की बोगी अचानक हुई अलग, करनौती स्टेशन पर मचा हड़कंप; 6 घंटे लेट पहुंची जनता एक्सप्रेस, कई ट्रेनें रद्द✦Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुई सम्राट कैबिनेट की बैठक, 14 एजेंडों पर लगी मुहर; विकास और रोजगार से जुड़े फैसलों पर नजर✦Bihar News : 40 KM की रफ्तार और 'चौताला चाल' का जादू... अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में दौड़ेगा रांची एक्सप्रेस, बुलेट-तूफान को देगा टक्कर

Bihar News: कोर्ट से कैदी भगाने की साजिश नाकाम, 3 पिस्टल और 20 कारतूस के साथ 4 बदमाश गिरफ्तार

Bihar News: मोतिहारी पुलिस ने कोर्ट से कैदी भगाने की योजना को नाकाम करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीन पिस्टल, 20 कारतूस और मोबाइल बरामद। ढाका के कुंडवा चैनपुर में रची गई थी साजिश।

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी से एक बड़ी खबर है, जहां पुलिस ने कोर्ट परिसर से कैदी भगाने की साजिश को नाकाम कर दिया है। ढाका के कुंडवा चैनपुर में रची गई इस योजना के तहत 4 अपराधियों को तीन पिस्टल, 20 कारतूस और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी घटना टल गई है।


मोतिहारी पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि ढाका के कुंडवा चैनपुर इलाके के कुछ युवक मोतिहारी कोर्ट परिसर से कैदी भगाने की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों पुरुषोत्तम सिंह, अभिषेक सिंह, लवकुश ठाकुर और नवनीत आनंद को गिरफ्तार कर लिया। ये अपराधी स्कॉर्पियो वाहन से कोर्ट परिसर पहुंचे थे।


पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्टल, 20 कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया है। पूछताछ में पता चला है कि ये अपराधी कोर्ट से कैदी को भगाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी घटना को रोक लिया। बता दें कि मोतिहारी कोर्ट परिसर में इससे पहले भी कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस बार पुलिस ने समय रहते साजिश को नाकाम कर दिया है।


रिपोर्टर: सोहराब आलम