ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

Bihar News: निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर भारी बवाल, हॉस्पिटल छोड़कर भागे धरती के भगवान

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में ऑपरेशन के दौरान एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने भारी बवाल किया। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए अस्पताल के डॉक्टर और अन्य नर्सिंग स्टाफ मौके से

Bihar News: निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर भारी बवाल, हॉस्पिटल छोड़कर भागे धरती के भगवान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में ऑपरेशन के दौरान एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने भारी बवाल किया। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए अस्पताल के डॉक्टर और अन्य नर्सिंग स्टाफ मौके से फरार हो गए। घटना नरकटियागंज के एक निजी अस्पताल की है।


मृतक महिला की पहचान आर्य समाज रोड निवासी अली अब्बास की 70 वर्षीय पत्नी अब्दा खातून के रूप में हुई है। महिला की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। लोगों के गुस्से को देख डॉक्टर और अन्य कर्मी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची शिकारपुर थाना की पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।


परिजनों ने बताया कि बीते 21 अक्टूबर को कंधा टूट जाने पर मरीज को डॉ. अमानुल्लाह के क्लिनिक में भर्ती कराया गया था, जहां गलत ऑपरेशन के कारण मरीज के कंधे में इंफेक्शन हो गया। उसके बाद विगत 9 नवंबर को मरीज को रेफर कर दिया गया। बेतिया के एक निजी क्लिनिक में उसे भर्ती कराया गया लेकिन वहां भी स्थिति ठीक नही हुई और गोरखपुर ले जाने के क्रम में मरीज की मौत हो गई। 


उन्होंने बताया कि डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है हालांकि परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। उधर, आरोपी डॉक्टर अमानुल्लाह ने बताया कि मरीज का सही तरीके से इलाज किया गया था। इंफेकशन की जानकारी तक परिजनों द्वारा नही दी गई और लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। 


पूरे मामले पर शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि परिजन असपताल के किसी कर्मी के बात से नाराज थे, उन्हें शांत करा दिया गया है। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इनकार कर दिया है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें