ब्रेकिंग
‘गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है’, JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह-नीलम देवी पर RJD का तीखा तंज✦साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू✦बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब✦Bihar News: इंग्लैंड में बिहार की बेटी का जलवा, स्मृति जायसवाल बनीं ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी छात्र संघ की प्रतिनिधि✦बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है’, JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह-नीलम देवी पर RJD का तीखा तंज✦साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू✦बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब✦Bihar News: इंग्लैंड में बिहार की बेटी का जलवा, स्मृति जायसवाल बनीं ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी छात्र संघ की प्रतिनिधि✦बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार

Bihar News: महिला पुलिसकर्मी ने बैरक में फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस

GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां एक महिला पुलिसकर्मी ने पुलिस लाइन के बैरक में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। किन कारणों से महिला जवान ने मौत को गले लगाया, पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश र

Bihar News: महिला पुलिसकर्मी ने बैरक में फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां एक महिला पुलिसकर्मी ने पुलिस लाइन के बैरक में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। किन कारणों से महिला जवान ने मौत को गले लगाया, पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश रही है। 


मृतक महिला पुलिसकर्मी की पहचान विभा कुमारी को रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विभा कुमारी पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। किस बात को लेकर वह परेशान थी, इसकी जानकारी किसी को नही है। सोमवार को पुलिस लाइन के बैरक में उसका शव फांसी के फंदे से लटका पाया गया।


इस घटना के बाद पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला पुलिस जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। 


फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला जवान विभा कुमारी ने आखिर आत्महत्या क्यों की है। एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने महिला जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

रिपोर्ट- नितम राज