ब्रेकिंग
जमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला जमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला

BIHAR NEWS : कोसी बराज की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी बस, 20 यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित

SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां सुपौल जिले से सटे नेपाल के सप्तरी स्थित कोसी बराज पर एक बड़ा हादसा की शाम को हुआ जब यात्रियों से भरी

BIHAR NEWS : कोसी बराज की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी बस, 20 यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां सुपौल जिले से सटे नेपाल के सप्तरी स्थित कोसी बराज पर एक बड़ा हादसा की शाम को हुआ जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर बराज की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। यह घटना कोसी बराज के गेट नंबर 34-35 के बीच हुई। यहां से बस सीधे नदी में समा गई बस विराटनगर से उदयपुर के गाय घाट जा रही थी और इसका नंबर 1 बी 4601 था। सप्तरी के मुख्य जिला अधिकारी मेख बहादुर मगराती ने घटना की पुष्टि की है। 


जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस कार्यालय सुनसारी के प्रमुख बिपिन रेग्मी ने बताया कि अब तक बस से 20 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है। इसके बाद बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और बस को नदी से निकालने की कोशिश की जा रही है।  पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि बस में कुल कितने यात्री सवार थे। 


वहीं, लोगों ने बताया कि घटना के समय बैराज का गेट नंबर 36 बंद था, जहां यह हादसा हुआ।  इस कारण बस में सवार लोगों को नदी के तेज बहाव का सामना नहीं करना पड़ा। प्रशासन ने सबसे पहले बस में सवार लोगों को खिड़की के जरिए बाहर निकाला और फिर क्रेन के जरिए बस को भी बाहर निकाला गया। सप्तरी के मुख्य जिला अधिकारी मेख बहादुर मगराती ने पुष्टि की है कि अब तक 20 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 


इधर, मौके पर मौजूद अन्य यात्रियों और ड्राइवर से पूछताछ के बाद पता चला है कि बस में केवल 20 ही यात्री थे। सभी यात्रियों की हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि कुछ को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय पुलिस और प्रशासन बचाव अभियान में जुटे हुए हैं और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।