ब्रेकिंग
निकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीनिकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थी

Bihar News: खेत से अचानक निकल आया बड़ा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कप; वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

BAGAHA: पश्चिम चंपारण के बगहा में बाल्मिकी टाईगर रिजर्व से जंगली पशुओं के रिहायशी इलाके में पहुंचने का मामला कोई नया नहीं है, अक्सर इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। बगहा के चौतरव

Bihar News: खेत से अचानक निकल आया बड़ा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कप; वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: पश्चिम चंपारण के बगहा में बाल्मिकी टाईगर रिजर्व से जंगली पशुओं के रिहायशी इलाके में पहुंचने का मामला कोई नया नहीं है, अक्सर इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र के चौतरवा कालोनी में रहने वाले लोगों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेत में बकरी चरा रहे लोगों के बीच अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ आ गया।


 अचानक विशालकाय मगरमच्छ को सामने देखकर ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मगरमच्छ को देखने लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने मगरमच्छ निकलने की सूचना चौतरवा थाना को दिया। जिसके बाद पुलिस के साथ मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भारी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और उसे अपने साथ ले गई।


स्थानीय लोगों का कहना था कि मगरमच्छ पिछले एक सप्ताह से बंगाली कालोनी के आस पास दिखाई दे रहा था, जिससे लोगों में दहशत का माहौल था। खासकर सबसे ज्यादा चिंता पशुपलकों में थी। चौतरवा थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा मगरमच्छ निकलने की सूचना मिली, जिसके बाद फौरन वन विभाग की टीम को रेस्क्यू करने के सूचित किया गया। जहां मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता