ब्रेकिंग
पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!

Bihar News: भीषण बारिश के चलते उफान पर यह नदी, बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला मार्ग जलमग्न

Bihar News: कैमूर में कर्मनाशा नदी उफान पर, मुसाखाड़ बांध से पानी छोड़े जाने के बाद दुर्गावती-ककरैत मार्ग बंद। बिहार-यूपी संपर्क टूटा, डायल 112 की टीम तैनात, स्थायी पुल की मांग..

Bihar News
दुर्गावती-ककरैत मार्ग बंद
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार में लगातार बारिश और मुसाखाड़ बांध से छोड़े गए पानी के कारण कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ने से बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला दुर्गावती-ककरैत मार्ग बंद हो गया है। कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में बहने वाली कर्मनाशा नदी पिछले 48 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण उफान पर है। मुसाखाड़ बांध से लगभग 35,000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने और लतीफ शाह बीयर से हजारों क्यूसेक पानी के ओवरफ्लो होने से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। इसके परिणामस्वरूप, दुर्गावती-ककरैत मार्ग पर ढाई से तीन फीट गहरा पानी बह रहा है, जिससे यह मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है। इससे बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन ठप हो गया है।


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 की पुलिस टीम को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी नितिन कुमार ने बताया कि नदी के बढ़े जलस्तर के कारण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। दुर्घटना से बचने के लिए पुलिस लोगों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दे रही है।


लोक जनशक्ति पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पंडित रामप्रवेश शर्मा ने बताया कि यह मार्ग उत्तर प्रदेश के जमनिया और बिहार के दुर्गावती को जोड़ता है। जितिया पर्व के बाद इस साल पहली बार बाढ़ जैसे हालात बने हैं। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के मौसम में यह समस्या उत्पन्न होती है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी होती है। शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर पुलिया के बजाय एक स्थायी पुल का निर्माण कराया जाए ताकि इस बार-बार होने वाली समस्या का स्थायी समाधान हो सके। फिलहाल, नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और प्रशासन की टीमें सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।


रिपोर्ट: रंजन त्रिगुण