ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'Bihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'

Bihar News: कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, 10 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर स्वाहा

NAWADA: नवादा शहर में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अति व्यस्ततम इलाके मुस्लिम रोड में स्थित कबाड़पट्टी में भीषण आग लग गई। कबाड़ी दुकान में आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौक

Bihar News: कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, 10 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर स्वाहा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नवादा शहर में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अति व्यस्ततम इलाके मुस्लिम रोड में स्थित कबाड़पट्टी में भीषण आग लग गई। कबाड़ी दुकान में आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से मो. जावेद अली की कबाड़ी दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तबतक 10 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई।


घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर नगर थाना की पुलिस भी पहुंची। करीब दो घंटा के बाद आग पर काबू पाया गया। इस बीच इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मची रही। लोगों को इस बात का डर था कि आग अगर और विकराल रूप धारण करती है तो सारा कुछ जलकर नष्ट हो जाएगा। लोगों ने बताया कि दो-तीन दिन से बिजली के तार से चिंगारी निकल रही थी। इसकी जानकारी दिए जाने के बाद भी बिजली विभाग ने ठीक नहीं किया और आज यह घटना हो गई।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता