ब्रेकिंग
खान सर के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर भड़के रौशन आनंद के समर्थक, वकील बोले- ऊपर से दबाव की बात कह रही पुलिसखान सर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर थाने में धरना पर बैठे रौशन आनंद, पुलिस पर लगाया केस दर्ज नहीं करने का आरोपप्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोपभाई की मौत के बाद न्याय की तलाश में संजय झा से मिलने पहुंचे रौशन आनंद, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगबिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का तोहफा, सीधी नियुक्ति नियमावली 2026 को कैबिनेट की मंजूरीखान सर के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर भड़के रौशन आनंद के समर्थक, वकील बोले- ऊपर से दबाव की बात कह रही पुलिसखान सर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर थाने में धरना पर बैठे रौशन आनंद, पुलिस पर लगाया केस दर्ज नहीं करने का आरोपप्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोपभाई की मौत के बाद न्याय की तलाश में संजय झा से मिलने पहुंचे रौशन आनंद, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगबिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का तोहफा, सीधी नियुक्ति नियमावली 2026 को कैबिनेट की मंजूरी

Bihar News : 3-4 जगहों पर दुर्घटना करते हुए आग की लपटों में तब्दील हुआ ट्रक, चालक और उपचालक की साजिश आई सामने

Bihar News : कहा जा रहा है कि इस ट्रक को जानबूझ कर कई जगहों पर ठोका गया और अंत में यह आग की लपटों में तब्दील हो गया. इसके दुर्घटना के पीछे अब ड्राइवर और उप चालक की साजिश अब सामने आ चुकी है

Bihar News
ट्रक हादसा
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News : जमुई-लखीसराय एनएच-333 पर टाउन थाना क्षेत्र के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एक ट्रक में आग लगने की घटना सामने आई है। यह ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया। कहा जा रहा है कि ट्रक चालक पहले से ही कई जगहों पर दुर्घटना कर भाग रहा था। ट्रक ने शहर के अतिथि पैलेस चौक, मलयपुर बाईपास समेत 3 से 4 स्थान पर टक्करें मारी थी। लखीसराय की और भागते समय ट्रक में अचानक आग लग गई।


जिसके बाद चालक और उपचालक ने तुरंत ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने टाउन थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड के दमकल की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, यह संदेह है कि चालक और उपचालक ने इंश्योरेंस क्लेम के लिए जानबूझकर ट्रक में आग लगाई हो।


प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि अचानक ट्रक जमुई की ओर से तेज रफ्तार से आई और सड़क किनारे खड़ा कर, ट्रक के केबिन का गेट खोल ड्राइवर कूद कर, अंधेरे का फायदा उठाते हुए सड़क किनारे खेत में भाग निकला। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाए तब तक ट्रक का चालक और उपचालक भाग निकला। इधर देखते ही देखते ट्रक के केबिन में आज की लपटे निकलने लगी और महज कुछ मिनट में ही पूरा ट्रक आज की चपेट में आ गया।


ट्रक के मालिक की पहचान लखीसराय के इंग्लिश मोहल्ले निवासी अनिल दुबे के रूप में हुई है। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। डायल 112 और टाउन थाना के पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता