ब्रेकिंग
बिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशबिहार पुलिस और सरकार के दावों की हवा निकाल रहे अपराधी, पिकअप ड्राइवर को गोली मारकर लूट लिए एक लाखबिहार में नशे के कारोबार का अजब खेल: जब्त कोडीन कफ सिरप की थाने के मालखाने से हो रही थी सप्लाई, चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, SHO सस्पेंडबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशबिहार पुलिस और सरकार के दावों की हवा निकाल रहे अपराधी, पिकअप ड्राइवर को गोली मारकर लूट लिए एक लाखबिहार में नशे के कारोबार का अजब खेल: जब्त कोडीन कफ सिरप की थाने के मालखाने से हो रही थी सप्लाई, चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, SHO सस्पेंड

Bihar News: जमुई के बरहट PHC का हाल, डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से मिले गायब, मांगा गया स्पष्टीकरण

JAMUI: बिहार में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा सरकार करती है लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। मामला जमुई के बरहट पीएचसी का है जहां डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्य कर

Bihar News: जमुई के बरहट PHC का हाल, डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से मिले गायब, मांगा गया स्पष्टीकरण
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: बिहार में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा सरकार करती है लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। मामला जमुई के बरहट पीएचसी का है जहां डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्य कर्मी लापरवाही की सीमा तोड़ रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और एएनएम आए दिन गायब रहते हैं जिसके कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 


इसकी एक बानगी मंगलवार को देखने को मिली जब मारपीट में घायल युवक भरकहुआ गांव निवासी सुबोध यादव इलाज करवाने के लिए पीएचसी पंहुचा था। पीएचसी खुला हुआ था लेकिन एक भी कर्मचारी वहां दिख नहीं रहा था। पीएचसी के हरेक कमरे में ताला लटका हुआ था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मरीज की अंगुली में गंभीर चोट लगी है। खून से लथपथ वो अपने अंगुली का वीडियो में दिखाते हुए पीएचसी के अव्यवस्था को उजागर कर रहा है। 


वायरल वीडयो में साफ यह बात सुना जा सकता है कि दर्द से कहरा रहा युवक कह रहा है कि वो अपना इलाज करवाने के लिए बरहट पीएचसी आया है, यहां ना तो डॉक्टर है और ना ही स्वास्थ्य कर्मी ही है। यहां हरेक रूम में ताला लगा हुआ है। बताया जाता है कि सोमवार की रात आठ बजे से मंगलवार की सुबह आठ बजे तक पीएचसी में आयुष चिकित्सा पदाधिकारी कटौना हेल्थ वेयरलस सेंटर में कार्यरत डा.कविंद्र प्रसाद, एएनएम निभा कुमारी(गुरमाहा) और रीमा कुमारी (पतौना) की ड्यूटी प्रसव कक्ष और आपातकालीन सेवा को लेकर लगाई गई थी लेकिन चिकित्सक सहित एएनएम ड्यूटी से नदारत थी। 


इस मामले में बरहट के चिकित्सा पदाधिकारी डा.विवेक कुमार सिंह ने कहा कि आयुष चिकित्सक सहित एएनएम ड्यूटी से नदारत थे। जिसे लेकर तीनों से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वरीय अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। वहीं स्वास्थ्य प्रबंधक बरहट जूली अलका ने बताया कि ड्यूटी से नदारत रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का होना बताया। बिना रिलिभर के ड्यूटी से कोई चिकित्सक और एएनएम गायब नहीं रह सकते है। इसे लेकर पत्र जारी कर दिया गया है। वही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गायब डॉक्टर और एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता