ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

Bihar News : जमुई में दो ट्रक आपस में भिड़े, मौत का यह चौराहा उजाड़ चुका है दर्जनों परिवार

Bihar News : जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड के मुख्य चौराहे को अगर मौत का चौराहा कहा जाए तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह चौराहा अभी तक लगभग दर्जन भर से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है.

Bihar News
जमुई दुर्घटना
© reporter
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News : ताजा मामला कल रात करीब एक बजे का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लखीसराय की तरफ से आती हुई एक ट्रक और शेखपुरा से जमुई की ओर जाती हुई एक ट्रक की आपस में भीषण टक्कर हो जाती है, जिसके कारण सड़क के बीचो-बीच बना ट्रैफिक गोलंबर सहित सड़क किनारे लगे बिजली के पोल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं.


हालांकि इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं मिली है, हैरत की बात यह है कि इस भीषण घटना के बाद भी ट्रक के ड्राइवर और उपचालक दोनों सही सलामत हैं. सिकंदरा मुख्य चौराहे के आसपास रहनेवाले लोग बताते है कि यह चौराहा बहुत खतरनाक है और आए दिन ऐसी घटनाएं इस चौराहे पर होती रहती है, लेकिन प्रशासन इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाती है।


बता दें कि यह टक्कर इतना भयावह था कि देखने वालों को इस बात का यकीन ही नहीं हो रहा था कि इसमें से कोई जिंदा भी बचा होगा. वो तो इश्वर का धन्यवाद कहें या किस्मत की मेहरबानी कि ट्रक के चालक और उपचालक किसी प्रकार मौत की गिरफ्त में जाने से बच गए, वरना होली से पहले इनके परिवार इस मौत के चौराहे की वजह से लगभग उजड़ ही चुके थे.


बहरहाल अब देखन होगा कि सिकंदरा के इस मौत के चौराहे पर जिला प्रशासन कोई ठोस कारवाई करती है या फिर लोगों को किसी और बड़े हादसे का इंतजार करना होगा. आशा है कि प्रशासन की कुंभकर्णी नींद जल्द खुले और इस चौराहे पर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कम से कम बैरिकेडिंग की व्यवस्था संभव हो पाए.

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता