ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Bihar News: बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं! बजरंगबली की आंख और मुकुट ले भागे चोर

Bihar News: बिहार के आरा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां भगवान को भी नहीं छोड़ा गया है. भगवान अपनी रक्षा भी नहीं कर पाए.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार के आरा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां भगवान को भी नहीं छोड़ा गया है। भगवान अपनी रक्षा भी नहीं कर पाए। यह मामला शनिवार की है। दरअसल, शनिवार की रात बदमाशों ने हनुमान जी की आंख और मुकुट की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि बजरंगबली की आंख सोने की थी जबकि मुकुट चांदी की थी। घटना आरा स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर की है।


रविवार सुबह मंदिर के पुजारी श्रीराम दास जब रोज़ाना की सफाई के लिए मंदिर पहुंचे, तब उन्होंने देखा कि भगवान की मूर्ति से आंख और मुकुट गायब हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत रेलवे पुलिस (RPF) और स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी। श्रीराम दास ने बताया कि सुबह में मंदिर से चोरी की जानकारी मिली जब साफ सफाई करने गए। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। 


उन्होंने बताया कि चांदी के मुकुट की कीमत लगभग दो लाख है। हनुमान जी की आंख सोने से बनवाई गयी थी। उसकी कीमत भी लाखों में होगी। चोर मंदिर में भजन बजाने वाला पेन ड्राइव भी अपने साथ उड़ा ले गए। वहीं, पुजारी के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस घटना से स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।


स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी का वीडियो पुलिस खंगाल रही है। वहीं मंदिर में चोरी की घटना से पुलिस के प्रति स्थानीय लोगों में आक्रोश है। साथ ही सवाल पूछे जा रहे हैं कि स्टेशन परिसर में जब चोर मंदिर में चोरी से नहीं डरते तो अन्य स्थानों का क्या हाल होगा? आम जनों ने गायब मुकुट और हनुमान जी की आंख की जल्द बरामदगी की मांग की है। फिलहाल, पुलिस ने जल्द कांड के उद्भेदन का आश्वासन दिया है।


पुलिस का कहना है कि सीटीसीवी से बदमाशों की पहचान की जा रही है। फुटेज में कुछ संदिग्ध गतिविधियाँ देखी गई हैं और उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई गई है।