ब्रेकिंग
बिहार में भीषण सड़क हादसा, हाइवा और पिकअप की टक्कर में चालक-खलासी की मौत, मची अफरा-तफरीबिहार में दर्दनाक हादसा: जर्जर बाउंड्रीवाल गिरने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत, दादा भी हुए घायलअब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेबिहार में भीषण सड़क हादसा, हाइवा और पिकअप की टक्कर में चालक-खलासी की मौत, मची अफरा-तफरीबिहार में दर्दनाक हादसा: जर्जर बाउंड्रीवाल गिरने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत, दादा भी हुए घायलअब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्ले

Bihar News: बिहार में सड़क हादसे में युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने NH को घंटों किया जाम

Bihar News:गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और एनएच को दो घंटे तक जाम कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर नहर के समीप बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान डोभी प्रखंड के बहेरा थाना क्षेत्र के लेमबोगड़ा निवासी वीरेंद्र प्रसाद सिंह के 28 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार सिंह के रूप में हुई है।


मृतक के मामा पप्पू सिन्हा ने बताया कि नीतीश अपने घर लेमबोगड़ा से परिवार का भोजन लेकर आमस थाना क्षेत्र स्थित चंडीस्थान जा रहा था। इसी दौरान वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और एनएच पर करीब दो घंटे तक जाम लगा दिया। 


परिजनों का आरोप है कि डायल–112 की टीम घटनास्थल के समीप एक होटल में चाय पी रही थी। अगर टीम समय पर सक्रिय होती तो नीतीश को अस्पताल पहुंचाया जा सकता था, लेकिन देर होने के कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।


गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर शेरघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी समझाने-बुझाने और मशक्कत के बाद जाम हटवाकर आवागमन सामान्य कराया गया। घटना स्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेंद्र सिंह, थाना अध्यक्ष मोहन कुमार दल–बल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

रिपोर्ट- नितम राज, गया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता