ब्रेकिंग
छठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तछठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्त

Bihar News: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में लगा वाहन पलटा, हादसे में ड्राइवर की दर्दनाक मौत

Bihar News: भागलपुर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां मिक्सिंग वाहन पलटने से चालक की मौत हो गई.

Bihar News
बिहार न्यूज
© google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में काम कर रहे एक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र के पुल घाट के पास सोमवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे मिक्सिंग वाहन के पलटने से चालक की मौत हो गई। सुचना के अनुसार, मृतक चालक शैलेंद्र यादव छपरा जिले के रहने वाले थे।


सूत्रों के अनुसार, हादसा रात करीब 8:30 बजे हुआ जब शैलेंद्र यादव स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मिक्सिंग वाहन लेकर निर्माण स्थल की ओर जा रहे थे। पुल घाट के पास संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन पलट गया और शैलेंद्र उसके नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे, जिससे इस तरह का हादसा हुआ। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि वहां अंधेरा था और सड़क की हालत भी खराब थी। इसके चलते वाहन पलटने की संभावना और बढ़ गई थी। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को वहां से निकालकर भागलपुर मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, शैलेंद्र को सिर और छाती में गंभीर चोटें आई थीं।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, बरारी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े ठेकेदार व प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद भागलपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पहले भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी लेटलतीफी और निर्माण स्थल पर मानकों की अनदेखी को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। 


स्थानीय लोगों और मजदूर संगठनों ने मांग की है कि प्रोजेक्ट साइट पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाए और मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए। मृतक शैलेंद्र यादव छपरा जिले के निवासी थे और पिछले कुछ समय से भागलपुर में कार्यरत थे। वे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में निजी ठेकेदार के अधीन ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता हैं। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है।