ब्रेकिंग
Bettiah Robbery : जाते-जाते बोल गए- 'हम फिर आएंगे, यह तो फिल्म है...' दिनदहाड़े 8 बदमाशों ने लूट लिया 40 करोड़ का सोना-हीरा, बिहार की सबसे बड़ी डकैती से दहला बेतिया...✦बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद✦Bettiah Robbery : जाते-जाते बोल गए- 'हम फिर आएंगे, यह तो फिल्म है...' दिनदहाड़े 8 बदमाशों ने लूट लिया 40 करोड़ का सोना-हीरा, बिहार की सबसे बड़ी डकैती से दहला बेतिया...✦बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद

Bihar News: 4 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, पति ने दर्ज कराई FIR

Bihar News: बेतिया के शिकारपुर में एक महिला अपने प्रेमी टुमन अंसारी और छोटी बेटी के साथ फरार हो गई है। पति ने अपहरण का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराया है। पुलिस जांच शुरू...

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली खबर है। एक महिला अपने पांच बच्चों में से सबसे छोटी बेटी को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पंजाब में मजदूरी करने वाला पति इस बात की सूचना मिलने के बाद गांव लौटा और थाने में अपहरण की FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


यह घटना बेतिया जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र की है। जहां करीब 10 दिन पहले एक महिला अपने प्रेमी टुमन अंसारी और सबसे छोटी बेटी के साथ फरार हो गई थी। महिला का पति पंजाब में मजदूरी करता है और 20 साल पहले उसकी शादी हुई थी। पति को बेटी ने फोन पर सूचना दी कि उसकी मां टुमन अंसारी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गई है और छोटी बेटी को भी साथ ले गई है।


इसकी सूचना मिलने पर पति पंजाब से गांव लौटा और पत्नी व बेटी की खोजबीन की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों में इस घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है। पति ने शिकारपुर थाने में FIR दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि टुमन अंसारी और उसके परिजनों ने मिलकर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपहरण किया है। पति का दावा है कि उसकी पत्नी टुमन से लगातार फोन पर संपर्क में थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।


रिपोर्टर: संतोष कुमार, बेतिया