ब्रेकिंग
आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के बेटे चेतन, बोले- पिता निर्दोष हैं, 28 नवंबर को बुलाई आपात बैठक✦Bihar News: जाली जाति प्रमाण पत्र को लेकर सम्राट सरकार का बड़ा आदेश, डीएम ऐसा नहीं कर सकते..✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 25 लाख सरकारी नौकरी और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये देने का वादा ✦बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला, मुख्यमंत्री सचिवालय में मिली प्रतिनियुक्ति✦काम में लापरवाही बरतने वाले चार CO पर गिरी गाज, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिए सख्त निर्देश✦आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के बेटे चेतन, बोले- पिता निर्दोष हैं, 28 नवंबर को बुलाई आपात बैठक✦Bihar News: जाली जाति प्रमाण पत्र को लेकर सम्राट सरकार का बड़ा आदेश, डीएम ऐसा नहीं कर सकते..✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 25 लाख सरकारी नौकरी और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये देने का वादा ✦बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला, मुख्यमंत्री सचिवालय में मिली प्रतिनियुक्ति✦काम में लापरवाही बरतने वाले चार CO पर गिरी गाज, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिए सख्त निर्देश

Bihar News: शिक्षक से घूस मांगते दिखे बिहार के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश

MOTIHARI: मोतिहारी का शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार को लेकर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। यहां एक बार फिर से घूसखोरी का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में प्रखंड शिक्षा पदाधिकार

Bihar News: शिक्षक से घूस मांगते दिखे बिहार के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, रिश्वतखोरी  का वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी का शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार को लेकर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। यहां एक बार फिर से घूसखोरी का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अपने ही शिक्षक से बतौर किसी कार्य के लिए घूस मांग रहे हैं हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो में राजकीय मध्य विद्यालय सकरार के प्रखंड शिक्षक सुमन कुमार राम से रामगढ़वा के प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी रिश्वत देने के बाद काम करने की बात करते हुए दिखाई दे रहे है। वायरल वीडियो रामगढ़वा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय का है।


एक शिक्षक से उसके लोन के कागजात और पर फिक्सेसन के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी, इसी दौरान शिक्षक ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का वीडियो बना लिया था। वीडियो के वायरल होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकरी ने संज्ञान लिया है और प्रखंड शिक्षा पदाधिकरी से स्पस्टीकरण पूछते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

रिपोर्ट- सोहराब आलम