ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

Bihar News: “तेरे बिना भी क्या जीना..”, पति के गुजरने के बाद पत्नी ने भी समाप्त की जीवनलीला, अक्सर देखी जाती थी सहमी और उदास

Bihar News: यह घटना पीड़ादायक है, बेहद दुखी कर देने वाली. जिस किसी को भी इसकी जानकारी मिली, एक पल के लिए वह स्तब्ध रह गया, खुशबू के गांव में अब मातम का माहौल है, वह लड़की जो कभी चंचलता से भरी थी, अब हमेशा के लिए खामोश हो गई है.

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बेगुसराय जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बड़ी सह गांव में एक युवती ने अपने पति के वियोग में अपनी जान दे दी है. मृतक युवती की पहचान अर्जुन शाह की पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है. जिसकी शादी करीब 4 महीने पहले ही हुई थी. शादी होने के कुछ समय बाद से ही उसके पति की तबियत खराब रहने लगी थी और एक दिन इलाज के दौरान ही अन्त्ततः वह इस दुनिया को अलविदा कह गया. 


उसके जाने के बाद से ही खुशबू भी मानो एक जिंदा लाश बनकर रह गई. परिजनों के अनुसार पति के जाने का गम खुशबू को हमेशा सताता रहता था. वह अक्सर उदास और सहमी सी रहती थी और हँसी तो मानो उसके चेहरे से हमेशा के लिए ही गायब हो गई थी. ऐसे में इस बार होली के दिन मायके वाले खुशबू को ससुराल से घर ले आए. यह सोचकर कि शायद यहां वह थोड़े अच्छे से रह सकेगी और अपने साथी के जाने के गम से उबरने में उसे मदद मिलेगी.


लेकिन हालात यहां पर भी नहीं बदले, वह यहां भी उसी स्थिति में पहुंच गई और अक्सर खामोश और अकेली बैठी पाई जाती थी. मानो अब इस दुनिया से उसका कोई वास्ता ही नहीं रहा. ऐसे में वो दिन भी आ गया जब उसने यह फैसला कर लिया कि बस अब बहुत हो गया, ऐसे रहने से बेहतर है कि अपनी जान दे दी जाए. इस जगत में दोबारा तो अपने पति से उसकी मुलाक़ात होने से रही, क्या पता शायद जान देने के बाद ही वह अपने प्रियतम से मिल पाने में कामयाब रहे, और शायद वो दूसरी दुनिया, जहाँ वह जाने वाली है वह इस जहान से ज्यादा बेहतर हो?


परिजन इधर बेखबर थे और उधर खुशबू ने अपने गले में फंदा लगाया और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया, गांव में जिसे भी यह खबर मिली वह भागा-भागा अर्जुन शाह के घर पहुंचा, चारों तरफ बस आंसू ही आंसू, लोग खुशबू के इस तरह से जाने से आहत थे. सब यही कह रहे थे कि “खुशबू ने ये गलत किया”.. हां, बात तो सही है, मगर क्या इन लोगों ने इस बात का अंदाजा लगाने की कोशिश की होगी कि जीते जी उस लड़की पर बीत क्या रही होगी? अपने पति से बिछड़ने का दर्द कितना ज्यादा बढ़ गया होगा कि अंत में उसने जान देने को ही सही विकल्प समझा होगा?