ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

Bihar News : बैंक लूटने आए अपराधियों ने ग्राहकों को बनाया बंधक, फिर हुआ कुछ ऐसा कि खाली हाथ जाना पड़ा वापस

Bihar News : यह घटना बड़ी ही फ़िल्मी है, खास बात यह है कि ये बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए.

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News : मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ कथैया थाना क्षेत्र के जसौली में स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक को लूटने आए तीन बदमाशों ने बैंक में मौजूद 5 ग्राहकों को बंधक बना लिया. जिसके बाद वे वहां मौजूद कर्मियों से सेफ की चाभी की मांग करने लगे. जैसे ही बदमाश वहां पहुंचे, वहां मौजूद सभी कर्मियों एवं ग्राहकों में अफरातफरी मच गई.


इन बदमाशों में से 2 ने मास्क धारण किया हुआ था, जबकि एक बिना मास्क के था. बाइक सवार इन बदमाशों ने सोचा था कि फ़िल्मी अंदाज में आराम से बैंक को लूटेंगे और फरार हो जाएंगे मगर इनकी दाल गल नहीं पाई. ऐसा एक बैंक कर्मी की सूझबूझ की वजह से हुआ.


जब इन बदमाशों ने बैंक कर्मी से सेफ को खोलने को कहा तो कर्मी ने साफ़ तौर पर इनकार करते हुए कहा कि “हमारे पास इस सेफ की चाभी नहीं है. चाभी मैनेजर के पास है. हम आपकी कोई मदद नहीं कर सकते”. बस इतना सुनते ही बदमाश अपना आपा खो बैठे और बैंक कर्मियों को जमकर गालियां दी. इसके बाद वे वहां से फरार हो गए.


इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. बदमाश वहां से का चुके थे. फिलहाल इस मामले की छानबीन में पुलिस जुट चुकी है और बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी करने की कोशिश में लगी है. देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में कितनी जल्दी पुलिस को सफलता हाथ लगती है.


इस पूरे मामले में गौर करने वाली बात ये है कि कुछ समय पहले तनिष्क शो रूम में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके बाद आरोपियों को पुलिस ने गोली मार दी थी. लेकिन इसके बावजूद ये अपराधी मानने को तैयार नहीं हैं. प्रशासन का कोई खौफ इनके मन में है ही नहीं.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें