ब्रेकिंग
निकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीनिकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थी

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: हमसफर एक्सप्रेस के सामने अचानक आ गया जंगली भैसा, पायलट ने तुरंत लगाया इमरजेंसी ब्रेक; फिर..

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बगहा में हमसफर एक्सप्रेस के सामने जंगली भैंसा आ गया, जिससे बड़ा रेल हादसा टल गया। लोको पायलट की सतर्कता से ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बगहा में गोरखपुर–नरकटियागंज रेलखंड पर एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। मदनपुर रेलवे ट्रैक पर जंगली भैंसे के अचानक आ जाने से चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस उससे टकरा गई। हादसे के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई, हालांकि लोको पायलट की सूझबूझ से सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई।


जानकारी के अनुसार, ट्रेन तेज रफ्तार में थी तभी ट्रैक पर जंगली भैंसा दिखाई दिया। लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। टक्कर के बाद सुरक्षा कारणों से ट्रेन को मौके पर ही रोक दिया गया। घटना के चलते चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस करीब दो घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही।


रेलवे के तकनीकी कर्मियों ने इंजन और ट्रैक की जांच की, जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि इस रेलखंड के आसपास वन क्षेत्र होने के कारण जंगली जानवरों की आवाजाही अक्सर बनी रहती है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता