ब्रेकिंग
बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट

Bihar News: बिहार में यहाँ फिर निकला विशालकाय अजगर, ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर

Bihar News: बगहा के मुजरा गांव में फिर दिखा 10 फीट का विशालकाय अजगर। ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर। अब रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की ली जा रही मदद..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
1 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण के रामनगर प्रखंड अंतर्गत मुजरा गांव में गुरुवार सुबह एक बार फिर करीब 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया है। यह अजगर शेष साह के घर के आंगन में निकला है। सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्र हो गए और उसे पकड़ने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया।


खास बात यह है कि ठीक एक दिन पहले भी इसी गांव में एक विशालकाय अजगर निकला था, जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में सुरक्षित छोड़ा था। दूसरी बार अजगर निकलने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को फिर से बुलाया गया है। अब टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करेगी। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार अजगर निकलने से बच्चों और महिलाओं में डर बना हुआ है।


रिपोर्टर: दीपक राज