ब्रेकिंग
बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्ट

Bihar News : लंबे समय से फरार चल रहा नामी अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता

Bihar News : यह अपराधी लंबे समय से पुलिस की आँखों में धूल झोंक पाने में सफल रहा था, लेकिन आखिरकार इस पर कानून ने अपना शिकंजा कसने में कामयाबी हासिल कर ली है, लोगों में हर्ष की लहर.

Bihar News
अरवल का नामी अपराधी
© reporter
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News : अरवल जिला पुलिस के द्वारा अरवल जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल एक नामी अपराधी को लंबे समय के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इसे बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि ये अपराधी लंबे समय से फरार चल रहा था और अब जाकर पुलिस ने आखिरकार इसे अपनी गिरफ्त में ले लिया है।


गिरफ्तार अपराधी का नाम ताराभूषण उर्फ दारा सिंह बताया जा रहा। दारा सिंह पे०-स्व० सुदामा शर्मा, सा०-आंकोपुर, थाना-रामपुरचौरम, जिला-अरवल को गिरफ्तार कर अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है| जहाँ उसकी सजा पर सुनवाई होगी।


इस मामले में रामपुर चौरम थाना अध्यक्ष सिंटु कुमार के नेतृत्व में कार्यवाई की गई। दारा सिंह जो कि लंबे समय से फरार चल रहा था, उसका पुलिस के हत्थे चढ़ना कई स्थानीय लोगों के लिए एक खुशखबरी जैसी है। यह अपराधी कई बड़े अपराध में संलिप्त था।


ताराभूषण के अपराध इतिहास की बात करें तो इस पर रामपुरचौरम थाना कांड सं० 10/2002 धारा-302/364/201/34 भा०८०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट, 3/5 अनु० जाति/जनजाति एक्ट एवं, कांड संख्या 18/2004 धारा-392 भा०८० वि..


कांड सं०19/2004 धारा-399/402 भा०द० वि०, कांड सं० 20/2004 में धारा-25(1-बी)/26/35 आर्म्स एक्ट, अरवल थाना कांड सं० 58/2022 धारा-341/323/386/504/411/34 भा०८०वि० एवं 37 (सी) बिहार मद्यनिषेध उत्पाद सं० अधि० 2018 का मामला दर्ज था।


अरवल पुलिस की इस सफलता के बाद इसे लोग बड़ी कामयाबी के रूप में देख रहे हैं, जानकारी के अनुसार लोगों में इसका खौफ था और कई परिवार इसकी वजह से या तो उजड़ चुके थे या इसके खौफ में जी रहे थे, आने वाले समय में जिले के अन्य नामी अपराधियों पर भी पुलिस इसी प्रकार की कार्यवाई करने जा रही है।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता