ब्रेकिंग
NEET छात्रा हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर बिहार लोक भवन पहुंचे परिजन, राज्यपाल से लगाई न्याय की गुहारFCRA संशोधन बिल JPC को भेजेगी सरकार, विपक्ष और ईसाई संगठनों के विरोध के बीच लिया फैसलाप्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, कहा..बायोडाटा हमारे कार्यालय में जमा करें आरजेडी विधायक बोगो सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया बरी; क्या है मामला?पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को दिए यह निर्देशNEET छात्रा हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर बिहार लोक भवन पहुंचे परिजन, राज्यपाल से लगाई न्याय की गुहारFCRA संशोधन बिल JPC को भेजेगी सरकार, विपक्ष और ईसाई संगठनों के विरोध के बीच लिया फैसलाप्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, कहा..बायोडाटा हमारे कार्यालय में जमा करें आरजेडी विधायक बोगो सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया बरी; क्या है मामला?पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को दिए यह निर्देश

Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान

तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अररिया में एसएसबी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीमांचल में अवैध घुसपैठ और अतिक्रमण पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सीमा से 10 किमी के भीतर सभी अवैध अतिक्रमण हटाए जाएंगे

Bihar News, अमित शाह बिहार दौरा, सीमांचल, अररिया एसएसबी कार्यक्रम, अवैध घुसपैठ, 10 किमी अतिक्रमण हटाओ, जनसंख्यिकी परिवर्तन समिति, बंगाल चुनाव, बिहार राजनीति, सीमा सुरक्षा
© self
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर बिहार में हैं. केंद्रीय गृह मंत्री सीमांचल में कैंप कर रहे हैं. इस दौरान आज अमित शाह ने अररिया में एसएसबी के कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने ऐलान किया कि सीमा से 10 किमी अंदर तक जितने भी अवैध अतिक्रमण है,उसे खत्म कर अवैध घुसपैठियों को देश से बाहर किया जायेगा. हम आश्वस्त करते हैं कि एक- एक घुसपैठिये को बाहर निकालकर ही अगली बार वोट मांगने आयेंगे.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि घुसपैठिया बहुत बड़ा चैलेंज है. अब समय आ गया है की हर स्तर पर काम किया जाए. घुसपैठियों पर भारत सरकार के सारे मंत्रालय , बिहार का गृह मंत्रालय, डीएम एसपी और कई सारे संगठनों की तीन दिन में डिटेल मीटिंग होगी और एक कार्य योजना तैयार होगी. सीमा से 10 किलोमीटर अंदर जितने भी अवैध अतिक्रमण हैं, वह सारे के सारे अतिक्रमण सबसे पहले खत्म किए जाएंगे. घुसपैठियों को चिन्हित कर भारत के बाहर भेजने का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा .

उन्होंने कहा कि जनसंख्या का बदलाव किसी भी देश में स्वस्थ्य समाज का निर्माण नहीं करता है. अतिक्रमण से, घुसपैठ से जनसंख्यिकी का बदलाव किसी भी देश की संस्कृति, इतिहास और भूगोल तीनों के लिए बहुत खतरनाक होता है. हम इसको जानते हैं. इसलिए सरकार ने निर्णय किया है कि उच्च स्तर पर जनसंख्यायिकी परिवर्तन उच्च स्तरीय समिति बनायी जायेगी. वह समिति न सिर्फ सीमांत क्षेत्र, बल्कि पूरे देश की समीक्षा करेगी और जनसंख्यिकी परिवर्तन के उपाय सुझाएगी. सबसे ज्यादा प्रभावित बंगाल, बिहार और झारखंड है . बंगाल में चुनाव है मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है. इसके बाद सीमा पर बाड लगाने का काम हमारी पहली प्राथमिकता होगी.साथ ही एक-एक घुसपैठियों को देश से बाहर चुन चुन कर भेजा जाए.  बिहार में हमारी सरकार बन चुकी है.हमने चुनाव में वादा किया था कि सीमांचल से एक-एक घुसपैठिये को बाहर निकालेंगे. हम आश्वस्त करते हैं कि एक- एक घुसपैठिये को बाहर निकालकर ही अगली बार वोट मांगने आयेंगे.


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता