ब्रेकिंग
एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦Bihar News : भोजपुरी स्टार डिंपल सिंह और रौशन रोही के कार्यक्रम में बवाल! स्टेज पर फेंके जूते-चप्पल, पुलिस ने भांजी लाठियां✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦Bihar News : भोजपुरी स्टार डिंपल सिंह और रौशन रोही के कार्यक्रम में बवाल! स्टेज पर फेंके जूते-चप्पल, पुलिस ने भांजी लाठियां

Bihar News: रक्सौल से अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, जांच में सामने आई हैरान करने वाली बातें

Bihar News: भारत नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल से एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसकी मंशाओं का पता चल सके. बताया जा रहा है कि इसका वीजा भी एक्सपायर हो चुका है.

Bihar News
गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल शहर जो भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है, वहां से इमिग्रेशन विभाग के द्वारा एक अमेरिकी नागरिक एटान बेन को गिरफ्तार किया गया है. यह अमेरिकी नागरिक गैरकानूनी तरीके से भारत में रहने का काम कर रहा था. इमिग्रेशन विभाग ने अमेरिकी नागरिक को पकड़कर हरैयाया थाने को इसकी सूचना दी.


जिसके बाद हरैया थाना की पुलिस गैरकानूनी रूप से देश में रह रहे इस अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. भारत-नेपाल बॉर्डर के पास रक्सौल इमिग्रेशन विभाग के द्वारा जांच किया गया तो पता चला कि अमेरिका के इस नागरिक के पास भारत में रहने का कोई वैध प्रमाण नही था. वीजा खत्म होने के बावजूद भी अमेरिका का यह नागरिक भारत में रह रहा था.


पुलिस इस मामले की पूरी तरह से पड़ताल करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है. आगे की प्रक्रिया में कई चीजें शामिल हैं. पुलिस पहले तो यह पता करेगी कि इस नागरिक के पास ऐसी क्या वजह थी कि यह वीजा ख़त्म होने के बाद भी भारत में अवैध रूप से रह रहा था. इसके बाद उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत दंडित भी किया जा सकता है या उसके मूल देश में वापस भी भेजा जा सकता है. देखना दिलचस्प होगा कि इस बारे में आगे क्या जानकारी निकलकर सामने आती है.


रिपोर्टर : सोहराब आलम