ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

Bihar News: CM आवास के बाहर एक्सीडेंट से मची अफरा-तफरी, चालक फरार

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के पास एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं। चालक फरार..

Bihar News:
CM आवास के बाहर एक्सीडेंट
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मुख्यमंत्री आवास के ठीक सामने बड़ा हादसा  हुआ है। सर्कुलर रोड में एक गाड़ी की पोल से भीषण टक्कर हो गई है, जिसके कारण गाड़ी के परखच्चे से उड़ गए और दुर्घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।


बताते चलें कि मुख्यमंत्री आवास का पिछला द्वारा और राबड़ी आवास के बीच ठीक सामने सुबह-सुबह चलती हुई कार ने इलेक्ट्रिक पोल में जबरदस्त टक्कर मारी। इसके बाद गाड़ी का इंजन पूरी तरह से धस गया और मुख्यमंत्री आवास के पास हड़कंप मच गया। 


जानकारी के मुताबिक वाहन को चला रहे व्यक्ति की जान बाल-बाल बची है,  क्योंकि एक्सीडेंट होते ही गाड़ी का सुरक्षा बैलून निकल गया और ऐन समय पर वह मौत के मुंह में जाने या गंभीर रूप से घायल होने से बच गया। गनीमत है कि इस घटना से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।


फिलहाल गाड़ी चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो चुका है और सचिवालय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर चुकी है। पुलिस कर्मियों के मुताबिक गाड़ी को अब ट्रैफिक पुलिस के हवाले किया जाएगा और थोड़ी ही देर में गाड़ी को उक्त स्थल से उठाकर ले जाया जाएगा।