ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

BIHAR NEWS : गैस सिलेंडर लीक करने से लगी भीषण आग,एक परिवार का घर जलकर खाक; मातम का माहौल

शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे फलका थाना क्षेत्र के सालेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-तेरह राजधानी गांव में खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर लीक करने से अचानक आग लग गयी।

BIHAR NEWS
घर में लगी आग
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक दर्दनाक खबर निकलकर सामने आ रहा है। जहां गैस सिलेंडर लीक करने से भीषण आग लगी है। इससे एक परिवार का  घर जलकर खाक हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की तहकीकात में लग गई है। अब पुलिस के जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 


दरअसल, शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे फलका थाना क्षेत्र के सालेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-तेरह  राजधानी गांव में खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर लीक करने से अचानक आग लग गयी। इस अग्निकांड में एक परिवार का एक घर के अलावा पच्चास हजार रुपये नकद, जरूरी कागजात,अनाज, कपड़ा सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।


घटना के बारे में बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम मोहम्मद नगर राजधानी गांव निवासी मोहम्मद सरफराज के घर में खाना बनाने के क्रम गैस सिलेंडर लीक करने के कारण अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते आग की लपटें काफी भयावह रूप ले लिया। लेकिन ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया,नहीं तो गांव में एक बड़ी घटना घटित होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।


इस अग्निकांड में घर में रखा नकद पच्चास हजार रुपये,जरूरी कागजात,कपड़ा,अनाज,बर्तन सहित सारा सामान जलकर खाक हो गया। अग्निपीड़ितों ने घटना की सूचना मुखिया अब्दुल मजीद को दिया।जिसके बाद मुखिया ने घटना की जानकारी सीओ सौमी पोद्दार को दी। मामले में सीओ ने बताया की राजस्व कर्मचारी को सूचना दी गयी है,जांचों उपरांत अग्नि पीड़ितों को राहत मुहैया करा दी जायेगी।