ब्रेकिंग
समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका

बिहार : नवजात को हॉस्पिटल से देख लौट रही महिला को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, मौत; 1 साल पहले हुई थी शादी

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती है।

बिहार : नवजात को हॉस्पिटल से देख लौट रही महिला को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, मौत; 1 साल पहले हुई थी शादी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां नवजात शिशु से मिल कर अस्पताल से लौट रही महिला को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने रौंद डाला है। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। 


जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही डुमरी रोड की है। जहां आज अहले सुबह अपने नवजात बच्चे को अस्पताल से देखकर लौट रही एक मां की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


बताया जा रहा है कि, रविवार अहले सुबह संदीप अपनी पत्नी दीपमाला के साथ ससुराल जा रहा था। जाने के क्रम में सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही- डुमरी रोड पर एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। जसिके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। वही सूचना पर पहुंचे डीएसपी टाउन राघव दयाल और सदर थाने की पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


बता दें कि वैशाली ज़िले के वैशाली थाना क्षेत्र के मंसूरपुर निवासी परमेश्वर बैठा के पुत्र संदीप कुमार की शादी 6 जून 2022 को मुजफ्फरपुर ज़िले के सदर थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी अर्जुन चौधरी के 27 वर्षीय पुत्री दीपमाला से हुई थी। 7 जून 2023 को उनको एक बेटा हुआ है। जन्म के बाद बच्चे को जॉन्डिस हो गया। जिस कारण वो छपरा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाजरत है। आज अहले सुबह संदीप अपनी पत्नी दीपमाला के साथ अस्पताल से डुमरी स्थित अपने ससुराल जा रहा था। जाने के क्रम में सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही- डुमरी रोड में एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण दीपमाला की मौके पर ही मौत हो गई।