ब्रेकिंग
बिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बची

बिहार: नवगछिया कोर्ट में पेशी के दौरान चोर ने लगाई छलांग, होमगार्ड ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा

बिहार के नवगछिया कोर्ट में चोरी के आरोपी ने पेशी के दौरान पहली मंजिल से कूदकर भागने की कोशिश की। लेकिन होमगार्ड जवान ने फिल्मी अंदाज में छलांग लगाकर आरोपी को धर दबोचा। दोनों घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिहार
होमगार्ड ने चोर को पकड़ा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार के नवगछिया व्यवहार न्यायालय में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। चोरी के आरोपी ने पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर पहली मंजिल से कूदकर भागने की कोशिश की। लेकिन होमगार्ड जवान ने फिल्मी अंदाज में पीछा करते हुए उसी मंजिल से छलांग लगाकर आरोपी को धर दबोचा। इस दौरान दोनों को गंभीर चोटें आईं।


इस्माइलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी सोनू कुमार को पेशी के लिए नवगछिया कोर्ट लाई थी। पेशी के दौरान आरोपी ने मौका पाकर न्यायालय की पहली मंजिल से नीचे कूद गया। इसी बीच होमगार्ड सिपाही कुंदन कुमार सिंह ने बिना अपनी जान की परवाह किए आरोपी के पीछे छलांग लगा दी और उसे पकड़ लिया। जमीन पर गिरने से सिपाही और आरोपी दोनों घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


इस घटना के बाद आरोपी सोनू कुमार के खिलाफ भागने की कोशिश को लेकर नवगछिया थाना में एक नया मामला दर्ज किया गया है। इस्माइलपुर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि आरोपी ने कोर्ट परिसर से छत के रास्ते भागने का प्रयास किया था, लेकिन बीएचजी जवान ने उसे खदेड़कर वहीं पकड़ लिया। घटना में एक जवान को हल्की चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है।