ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: बिन बियाही लड़की ने बेटे को दिया जन्म, सूचना मिलते ही हॉस्पिटल में पहुंचा प्रेमी, बोला..यह मेरा बेटा है

नालंदा में तीन साल के प्रेम प्रसंग का अनोखा अंजाम, अविवाहित युवती ने बेटे को जन्म दिया तो प्रेमी बोला- मैं हूं इसका बाप, अब दोनों परिवार शादी के लिए तैयार।

बिहार
3 साल से चल रहा था अफेयर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। यहां एक अविवाहित लड़की ने नालंदा के बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। एक ओर परिजन यह सोच कर परेशान थी कि बिन बियाही बेटी मां बन गयी वही दूसरी तरफ लड़की के प्रेमी के खुशी का ठिकाना नहीं था। अस्पताल पहुंचकर वह सबके सामने कहने लगा कि इस बच्चे का बाप मैं हूं। 


3 साल से चल रहा था अफेयर

बताया जाता है कि लड़का और लड़की के बीच पिछले 3 साल से अफेयर चल रहा था। इस प्रेम-प्रसंग की शुरुआत मोबाइल के दुकान पर हुई थी। दरअसल युवक दोनों पैरों से दिव्यांग है। वह मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। उसके दुकान पर लड़की मोबाइल बनवाने गई थी तभी पहली मुलाकात में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। फिर दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर लिया और फिर बातचीत शुरू हो गयी। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करने लगे। 


दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे

मोबाइल पर बातचीत करते-करते दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ गयी. बिना परिवार को जानकारी दिये दोनों एक दूसरे से चोरी छिपे मिलने लगे। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गया और कुछ दिन बाद लड़की प्रेग्नेंट हो गयी। जब लड़की गर्भवती हुई तब इस बात की जानकारी लड़की वालों को हुई तब उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वो बेटी से पूछताछ करने लगे लेकिन लड़के के परिवार को इस बात की भनक तक नहीं लगी। लड़की के परिवारवालों ने काफी पूछताछ की लेकिन युवती ने लाज शर्म के चलते मुंह नहीं खोला। लेकिन फिर अचानक पेट में तेज दर्द उठा जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गये जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। जब इस बात की जानकारी दिव्यांग प्रेमी को हुई तो दौड़ते-भागते बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पहुंच गया और बच्चे को देखते हुए कहा कि यह मेरा बेटा है, मैं इसका बाप हूं। उसकी इन बातों को सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गये। फिर लड़की ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। 


अब शादी के लिए तैयार हुए दोनों परिवार

बच्चे के जन्म के बाद प्रेमी ने प्रेमिका से शादी करने की इच्छा जाहिर की। युवक की भाभी का कहना है कि देवर ने बताया है कि वह बाप बन गया है। वह जिससे प्यार करता है उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। अब वह अपनी प्रेमिका के साथ शादी करना चाहता है। शादी के लिए हम दोनों तैयार हैं। युवक की बातें सुनने के बाद दोनों परिवार के लोग शादी के लिए तैयार हो गये हैं। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद दोनों प्रेमी-युगल की शादी करवाई जाएगी। इस मामले के सामने आने के बाद अब इस बात की चर्चा हो रही है। जहां लोग शादी का झांसा देकर लड़की के साथ गलत काम करते हैं और उसे उसके हाल पर छोड़ देते हैं, वही यह दिव्यांग युवक ऐसे लोगों के लिए एस सबक हैं जो इस तरह का काम करते हैं। दिव्यांग युवक ने लड़की के घरवालों और अपने परिवारवालों के सामने यह कबूल किया कि वो ही इस बिन बियाही मां के बच्चे का बाप है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें