ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

सेंट जोसेफ स्कूल के प्रिंसिपल को गोली मारने वाला गिरफ्तार, 2 साल पहले स्कूल से निकाले जाने का छात्र ने लिया बदला

स्कूल में एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते छात्र को प्रिसिंपल ने पकड़ा था और तभी उसे निष्कासित कर दिया गया था। इस बात का बदला लेने के लिए छात्र दो साल से लगा हुआ था। आखिरकार उसने मामा की मदद से प्रिसिंपल को गोली मार दी।

BIHAR POLICE
दो अपराधी गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

nalanda crima news: 16 जनवरी गुरुवार की देर शाम नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के एनएच-20 स्थित कासिमचक गांव के पास हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने स्कूल के प्रिंसिपल और संचालक को गोली मारी थी। जिनकी पहचान केरल के कन्नूर निवासी डॉ. जोसेफ टीटी बिहार के रूप में हुई। जोसेफ बिहारशरीफ के खंदकपर में सेंट जोसेफ स्कूल के प्रिंसिपल हैं। गोली लगने के बाद से वो बिहारशरीफ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर घटना की छानबीन में जुटी पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। 


नालंदा एसपी भारत सोनी ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एसआईटी की टीम ने घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अपराधियों की पहचान नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय सैयद नजफ जाफर अहमद उर्फ अयान और  25 वर्षीय आरफिन कुदरत उर्फ साजी के रूप में हुई है। इनके पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार, दो मोबाइल फोन और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तब उन्होंने अपना जुर्म भी स्वीकार किया है। 


दोनों अपराधियों ने अपने अन्य साथियों के बारे में भी पुलिस को बताया। पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सेंट जोसेफ स्कूल में पढ़ने वाले छात्र मो. रेयान को दो साल पहले प्रिसिंपल डॉ. जोसेफ टीटी ने निष्कासित किया था। इसी का बदला लेने के लिए रेयान के मामा आरफीन कुदरत ने हथियार उपलब्ध कराया था। जिसके बाद पांच लोगों ने मिलकर प्रिसिंपल को गोली मारी थी। 


घटना के बाद से बदला लेने वाला छात्र रेयान अभी भी फरार है जबकि उसका मामा आरफिन कुदरत उर्फ साजी को सैयद नजफ जाफर अहमद उर्फ अयान के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि बदले की आग में जल रहा नीट की तैयारी करने वाला छात्र रेयान दो साल से प्रिसिंपल की हत्या करने के फिराक में था। 


सेंट जोसेफ स्कूल के प्रिंसिपल ने उसे स्कूल से निकाल दिया था यह बात उसने अपने मामा को बताया था जिसके बाद मामा ने हथियार की व्यवस्था करवाई थी। रेयान के प्रिसिंपल ने स्कूल से इसलिए निकाला था क्योकिं उसका स्कूल की एक लड़की से अफेयर चल रहा था। उस लड़की के साथ अश्लील हरकत करते हुए प्रिसिंपल ने पकड़ लिया था जिसके बाद लड़की और रेयान दोनों को स्कूल से निकाल दिया गया था। 


जब लड़की के घरवाले स्कूल के प्रिसिंपल से मिलकर यह अपील किया कि उनकी बच्ची अब ऐसी गलती नहीं करेगी। जिसके बाद लड़की को वापस स्कूल में नामांकित किया गया। लेकिन रेयान दो साल से बदले की आग में जल रहा था और उसी ने मामा के साथ मिलकर प्रिसिंपल की हत्या की साजिश रच डाली। प्रिसिंपल की किस्मत अच्छी थी गोली लगने बावजूद वो बच गये। 


प्रिसिंपल जोसेफ टीटी जमशेदपुर जाने के लिए निकले थे तभी दीपनगर के कासिमचक के पास रुककर वो चाय पीने लगे तभी हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज अभी भी जारी है। गिरफ्तार दो अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।  




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें