ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

बिहार: नदी में कूदकर एडवोकेट ने किया सुसाइड, शव के लिए पुलिस से भिड़े परिजन

MUZAFFARPUR: खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिलर की है, जहां एक एडवोकेट ने नदी ने कूदकर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक़, अधिवक्ता ने अखाडाघाट पुल से बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगाकर अपनी

बिहार: नदी में कूदकर एडवोकेट ने किया सुसाइड, शव के लिए पुलिस से भिड़े परिजन
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिलर की है, जहां एक एडवोकेट ने नदी ने कूदकर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक़, अधिवक्ता ने अखाडाघाट पुल से बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जैसे ही लोगों को घटना की जानकारी हुई, मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। 



वहीं, सूचना पाकर सिकंदरपुर ओपी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन शुरू की। लगभग दो घण्टे की खोजबीन के बाद नदी से शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान सरैयागंज के रहने वाले 53 साल के एडवोकेट विद्युत शेखर शर्मा के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की, लेकिन परिजनों का गुस्सा फुट गया। 



मृतक के परिवारवाले मानने को तैयार नहीं हो रहे थे कि अब वे इस दुनिया में नहीं रहे। वे लगातार एक ही बात दोहरा रहे थे कि ये अभी जिंदा हैं। इलाज को ले जाएंगे। इसको लेकर पुलिस और परिजनों में झड़प भी हो गई। अंत में पुलिस ने शव को परिजनों को ही सौंप दिया। स्वजन इलाज कराने की बात बोलकर शव को अपने साथ ले गए। ओपीध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने इस घटना को सुसाइड बताया है। फिलहाल आगे की जांच की जाएगी। 

टैग्स