ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल

बिहार: नदी में डूबने से सात साल के मासूम की मौत, नहीं पहुंची SDRF की टीम; ग्रामीणों में भारी नाराजगी

PURNEA: नेपाल के तराई इलाकों में लगातार हो रही मुसलाधार बारिश के कारण सीमांचल के तटीय इलाकों में बाढ़ ने दस्तक दे दी है। पूर्णिया के बायसी बायसी प्रखंड में पिछले 24 घंटे से कंकई और

बिहार: नदी में डूबने से सात साल के मासूम की मौत, नहीं पहुंची SDRF की टीम; ग्रामीणों में भारी नाराजगी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: नेपाल के तराई इलाकों में लगातार हो रही मुसलाधार बारिश के कारण सीमांचल के तटीय इलाकों में बाढ़ ने दस्तक दे दी है। पूर्णिया के बायसी बायसी प्रखंड में पिछले 24 घंटे से कंकई और महानंदा नदी तथा परवान नदी में के जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा है।


बायसी प्रखंड के पंचायत ताड़ाबाड़ी में नदी कटाव तेज हो गया है। ताराबाड़ी पंचायत के मुखिया एजाज अंजूम ने बताया कि कई बार लिखत आवेदन अंचल से लेकर अनुमंडल तक और जिलाधिकारी को भी सौंपा था कि नदी कटाओ रोक थाम किया जाए लेकिन पंचायत में कटाव निरोधक कार्य नहीं हुआ है।


इस बढ़ते जलस्तर ने मौत का तांडव भी शुरू कर दिया है। बायसी थाना क्षेत्र के ताराबाड़ी पंचायत के यादव टोला कनकई नदी में डूबने से एक 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना बायसी अंचल अधिकारी गणेश पासवान को देने के बाद भी गोताखोर या एसडीआरएएफ की टीम नहीं पहुंची। बच्चे के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता