ब्रेकिंग
डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड: ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के आरोपों पर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने सरकार से पूछा..क्या सोनू सिंह का एनकाउंटर होगा?भगवा वस्त्र पहनकर चोरी की एक्टिंग करने के विरोध में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका गया, हंगामा और धक्का-मुक्कीखगड़िया में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, घर से अधजला शव बरामद; दो बेटों ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोपड्राइवर ने की मालिक की हत्या: डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड के विरोध में पटना में अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से सुरक्षा की मांग VTR में बाघ का आतंक: 48 घंटे में दो लोगों की मौत से दहशत, खेतों में जाने से भी डर रहे ग्रामीणडेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड: ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के आरोपों पर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने सरकार से पूछा..क्या सोनू सिंह का एनकाउंटर होगा?भगवा वस्त्र पहनकर चोरी की एक्टिंग करने के विरोध में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका गया, हंगामा और धक्का-मुक्कीखगड़िया में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, घर से अधजला शव बरामद; दो बेटों ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोपड्राइवर ने की मालिक की हत्या: डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड के विरोध में पटना में अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से सुरक्षा की मांग VTR में बाघ का आतंक: 48 घंटे में दो लोगों की मौत से दहशत, खेतों में जाने से भी डर रहे ग्रामीण

बिहार: नदी में डूबने से दो युवतियों की दर्दनाक मौत, भुइयां बाबा पूजा के लिए जल लाने गई थीं दोनों

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से है, जहां नदी में डूबने से एकसाथ दो युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भूइयां बाबा पूजा के लिए गंगा जल लाने नदी गई थीं, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटन

बिहार: नदी में डूबने से दो युवतियों की दर्दनाक मौत, भुइयां बाबा पूजा के लिए जल लाने गई थीं दोनों
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से है, जहां नदी में डूबने से एकसाथ दो युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भूइयां बाबा पूजा के लिए गंगा जल लाने नदी गई थीं, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल दोनों लड़कियों का शव बरामद नहीं हो सका है। घटना मोहनपुर ओपी क्षेत्र के रसलपुर सीढ़ी घाट की है।


मृतक युवतियों की पहचान बेगूसराय के तेघरा गांव निवासी गणेश चौधरी की बेटी अंजली कुमारी और पटोरी थाना क्षेत्र के अब्दुला चौक निवासी संतोष चौधरी की पत्नी निशा देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मोहनपुर निवासी शंभू चौधरी के यहां भूइयां बाबा का पूजा आयोजित किया गया था। पूजा के लिए कई महिलाएं गंगाजल लाने नदी गयी थीं।


नदी में स्नान के दौरान अंजलि गहरे पानी में चली गयी और डूबने लगी। अंजलि को डूबता देख निशा उसे बचाने के लिए आगे बढ़ी लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गईं। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों लड़कियों को नदी में तलाश कर रही है। पटना से पहुंची SDRF की टीम दोनों की तलाश में जुट गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता