ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

Bihar News : शादी के दौरान दुल्हे की गर्लफ्रेंड का जमकर हंगामा, मां को आया हार्ट अटैक

Bihar News : मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देनें वाली घटना सामने आई है. जहां दुल्हे की मां को तब दिल का दौरा पड़ गया, जब लड़के की प्रेमिका ने शादी के बीच में हंगामा खड़ा कर दिया और खुद को दुल्हे की गर्लफ्रेंड बतलाया.

Bihar News
प्रतीकात्मक
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News : मुजफ्फरपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है. शहर के गरीबस्थान रोड में स्थित एक मैरिज हॉल में हो रहे शादी समारोह में एक लड़की अचानक अपनी मां के साथ पहुँचती है और शादी रुकवाने की बात करते हुए हंगामा खड़ा करने लग जाती है. लड़की की मां आक्रामक होते हुए वहां शोर मचाने लगी और कहा कि “लड़का मेरी बेटी से प्यार करता है, मैं यह शादी नहीं होने दूंगी”.


इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. मैरिज हॉल में भीड़ बढ़ गई और लड़के के परिवार ने 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली, वहां पहुँचने के बाद पुलिस ने पहले मामले को समझा और फिर उस महिला व उसकी बेटी के सामने दो विकल्प रखे.. या तो आप दोनों शादी कर लें या फिर थाने में चलकर शिकायत दर्ज कराएं.


हालांकि महिला ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों को इन दोनों पर शक हुआ. महिला बार-बार यही कहती रही कि मैं यह शादी नहीं होने दूंगी. इस ड्रामे के बाद वही हुआ जिसका डर था. लड़की के परिजनों ने शादी तोड़ डाली तो वहीँ इस बात की खबर जब लड़के की मां को मिली तो उन्हें दिल का दौरा पड़ गया.


उसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में चर्चा तेज हो गई है. सवाल यह बनता है कि अगर सच में वह लड़की उस लड़के की प्रेमिका थी तो अब तक आखिर रुकी हुई क्यों थी? और दोनों मां बेटी आखिर थाने जाकर शिकायत दर्ज कराना क्यों नहीं चाहती थी?