ब्रेकिंग
अब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेअब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगे

Bihar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर के बाद चाय दुकान में घुसा तेज रफ्तार हाइवा, बाल बाल बची लोगों की जान

Bihar News: मुंगेर में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चंदपुरा के पास एक तेज रफ्तार हाइवा सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने के बाद चाय दुकान में घुस गया। दुकान पूरी तरह ध्वस्त हो गई लेकिन वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुंगेर में आज एक बड़ा हादसा होने से बच गया। शुक्रवार को एक अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे स्थित चाय दुकान में घुस गया और पूरे दुकान को ध्वस्त कर दिया। हादसे के समय चाय दुकान में कई लोग चाय पी रहे थे हालांकि गनीमत रही की किसी की जान नहीं गई। हाइवा के ड्राइवर और खलासी को काफी गंभीर चोटें आई हैं।


दरअसल, पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज देवघर मुख्य मार्ग के चंदपुरा के पास की है, जहां शुक्रवार की सुबह जमुई के तरफ से आ रही हाइवा ने पहले सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को जोड़दार धक्का मार दिया। जिस कारण हाईवा अनियंत्रित होते हुए सड़क किनारे एक चाय की दुकान में घुसते हुए पूरे चाय की दुकान को ध्वस्त कर कर दिया। 


इस हादसे में चाय दुकानदार और चाय पी रहे लोग तो बाल बाल बच गए लेकिन हाइवा का ड्राइवर और खलासी गंभीर रूस घायल हो गए। हादसे के बाद वहां अफरा तफरी की स्थिति बन गई। इस हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची 112 पुलिस वहां और स्थानीय लोगों ने हाइवे के अंदर फंसे घायल ड्राइवर और खलासी को काफी मशक्कत के बाद निकाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था जिस तरह से घटना घटी उस समय हाइवा काफी रफ्तार में था या तो ड्राइवर को उस समय नींद की झपकी आ गई होगी, जिसके कारण एक बड़ा हादसा हो गया। घटना में ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं घटना के बाद पुलिस के द्वारा घायलों को अस्पताल भेज कर हाइवा को जब्त कर लिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता