ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

Bihar News : दर्जनों कौवों की मौत से लोगों में हड़कंप, बर्ड फ्लू फैलने की आशंका, दिए गए जांच के आदेश

Bihar News : मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखण्ड के तेघड़ा में दर्जनों कौवों की मौत से दहशत में ग्रामीण, बर्ड फ्लू फैलने की आशंका, इलाके में चर्चा का विषय.

Bihar News
प्रतीकात्मक
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar News : मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के तेघड़ा गांव में पिछले कुछ दिनों में देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक कौवे मर चुके हैं, कौवों की मरने की खबर फैलते ही ग्रामीण बर्ड फ्लू रोग के फैलने की आशंका से दहशत में आ गए हैं, तेघड़ा गांव के कई जगहों पर बगीचों में दर्जन भर कौवे मरे पाए गए हैं। जब लोगों ने कई स्थानों पर मरे हुए कौवों को देखा तो इस विषय पर तरह-तरह की चर्चाएँ होने लगी हैं। जिससे स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। 


इस मामले में ग्रामीण बिट्टू कुमार ने बताया है कि “गांव के तेघड़ा स्कूल के समीप के बगीचे एवं आसपास की जगहों पर कौवे आसमान से अचानक नीचे गिर पड़ते हैं और छटपटाते रहते हैं जिसके बाद बहुत ही कम समय में स्वत: उन कौवों की मौत हो जा रही है। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष तेघड़ा गांव के एक बगीचे में बर्ड फ्लू के कारण कई कौवों की मौत हो गई थी।


इस मामले में खड़गपुर पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने बगीचे में पहुंचकर जांच की। वहीं हवेली खड़गपुर के पशु चिकित्सा पदाधिकारी अंजार कुरैशी ने बताया है कि “तेघड़ा गांव पहुंचकर बगीचे के मालिक से बात की गई, बगीचे में बहुत ज्यादा गंदगी रहती है. पिछली बार भी इस तरह का मामला सामने आया था. वहीं आसपास फसल और बगीचे में कीट नाशक का छिड़काव भी हुआ है, हो सकता है कि इस वजह से ही कौवों की मौत हो रही हो।


वहीं जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ कमलदेव ने बताया है कि “खड़गपुर के पशु चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे तेघड़ा गांव में घटनास्थल पर पहुंचकर मृत कौवों के सैंपल को कोल्ड चेन मेनटेन करते हुए जांच के लिए लेबोरेट्री में भेजा जाय. साथ ही ग्रामीणों से यह अपील किया गया है कि मृत कौवों को 2 से 3 फिट गड्ढा कर एवं चूना डालकर ढक दिया जाय, ताकि कोई बीमारी न फैले”. साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से ना घबराने की अपील की है.