ब्रेकिंग
Bihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदला नियम, अब प्लॉट पर जाकर खिंचवानी होगी फोटो, जानें नई व्यवस्थाBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदला नियम, अब प्लॉट पर जाकर खिंचवानी होगी फोटो, जानें नई व्यवस्था

बिहार: मुंडन से लौट रहा पिकअप वैन गड्ढे में गिरा, हादसे में 25 लोग घायल, 13 की हालत नाजुक

JAMUI: जमुई में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। देवघर से मुंडन कराने के बाद वापस लौट रहे लोगों की पिकअप वैन हादसे की शिकार हो गई और सड़क किनारे 10 फीट गड्ढे में

बिहार: मुंडन से लौट रहा पिकअप वैन गड्ढे में गिरा, हादसे में 25 लोग घायल, 13 की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JAMUI: जमुई में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। देवघर से मुंडन कराने के बाद वापस लौट रहे लोगों की पिकअप वैन हादसे की शिकार हो गई और सड़क किनारे 10 फीट गड्ढे में गिर गई। हादसे में पिकअप वैन पर सवार 25 लोग घायल हो गए। घायलों में 13 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बटिया घाटी के पास की है।


दरअसल, देवघर से पांच बच्चों का मुंडन संस्कार कर वापस लौटते वक्त एक पिकअप वैन पलट जाने से उसमें सवार 25 महिला-पुरुष और बच्चे घायल हो गए। जिसमे 13 की स्थिति गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है।  घायलों में मुंडन कराने वाले बच्चे भी शामिल है। बाकी घायलों का इलाज चकाई रेफर अस्पताल में किया जा रहा है। सभी बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के बिरनिया बाज़ार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक, रामशरण तांती के बेटे रौनक कुमार, दिव्यांशु कुमार, राजनंदनी कुमारी और राजेंद्र तांती लवकुश कुमार, अभी कुमार का बाबा धाम देवघर से मुंडन संस्कार  करा कर वापस लौट रहे थे। पिकअप वाहन में बांस बल्ले से डबल छत बना हुआ था जिसमें 40 लोग सवार थे, तभी बटिया घाटी के चिरण पुल के पास घुमावदार मोड़ होने के कारण  पिकअप वाहन तेज़ गति में होने के कारण उसका आगे  का एक चक्का खुल गया। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर चार बार पलटी मारते हुए लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा।


हादसे में 25 महिला पुरुष और बच्चे घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल में रागिनी कुमारी 7 वर्ष, साक्षी कुमारी 8 वर्ष, नीलम कुमारी 45 वर्ष, ऋषि कुमार 9 वर्ष, रिशु कुमार 5 वर्ष, नीतीश कुमार 12 वर्ष,रामनरेश तांती 50 वर्ष, कविता देवी 45 वर्ष, सुदामा देवी 50 वर्ष, बबलू तांती 35 वर्ष, रामशरण तांती 50 वर्ष, आशा देवी 40 वर्ष और दिव्यांशु 3 वर्ष  शामिल है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर किया गया है।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता