ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमार

बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके हार्ट में पेसमेकर लगाया गया। जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना।

बिहार न्यूज
मंत्री रामकृपाल मेदांता में भर्ती
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  तबीयत बिगड़ने के बाद बिहार के सहकारिता मंत्री एवं बीजेपी नेता रामकृपाल यादव को पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। हृदय संबंधी समस्या के चलते डॉक्टरों ने उनके हार्ट में पेसमेकर इंप्लांट किया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पूर्व सीएम और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार उनसे मिलने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे। 


जानकारी के अनुसार, रामकृपाल यादव को हृदय संबंधी परेशानी होने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद चिकित्सकों ने उनके हार्ट में पेसमेकर लगाने का निर्णय लिया। बुधवार को सफलतापूर्वक पेसमेकर इंप्लांट किया गया। इसके बाद से उनका इलाज जारी है।


रामकृपाल यादव के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने रामकृपाल यादव का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे।


अस्पताल में नीतीश कुमार ने डॉक्टरों से रामकृपाल यादव के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह किया। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, जदयू के विधान परिषद सदस्य ललन सर्राफ सहित कई अन्य नेता भी मेदांता में मौजूद थे।


मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार लगातार राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। भाजपा मंत्री रामकृपाल यादव के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही उनका अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम पूछना राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमार

बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमार