ब्रेकिंग
Bihar News: निलंबित भ्रष्ट महिला CO के खिलाफ SVU तुरंत शुरू करे जांच, सरकार ने विशेष निगरानी इकाई को लिखा पत्र✦बिहार में अवैध खनन पर लगेगी लगाम, खनिज वाहनों में GPS अनिवार्य; नहीं लगाने पर 2 लाख तक जुर्माना✦अनंत सिंह के तीनों बेटों ने कहां तक की है पढ़ाई? जुड़वां बेटों ने लंदन तो छोटे बेटे ने दिल्ली से ली शिक्षा, जानिए किसके पास कौन सी डिग्री✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जाकर बुरे फंसे प्रेम कुमार, भीषण जाम में स्पीकर का काफिला; कैसे पहुंचेगी बारात?✦शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार, इधर बंद घर का ताला काटकर 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोना ले उड़े चोर✦Bihar News: निलंबित भ्रष्ट महिला CO के खिलाफ SVU तुरंत शुरू करे जांच, सरकार ने विशेष निगरानी इकाई को लिखा पत्र✦बिहार में अवैध खनन पर लगेगी लगाम, खनिज वाहनों में GPS अनिवार्य; नहीं लगाने पर 2 लाख तक जुर्माना✦अनंत सिंह के तीनों बेटों ने कहां तक की है पढ़ाई? जुड़वां बेटों ने लंदन तो छोटे बेटे ने दिल्ली से ली शिक्षा, जानिए किसके पास कौन सी डिग्री✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जाकर बुरे फंसे प्रेम कुमार, भीषण जाम में स्पीकर का काफिला; कैसे पहुंचेगी बारात?✦शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार, इधर बंद घर का ताला काटकर 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोना ले उड़े चोर

बिहार में अवैध खनन पर लगेगी लगाम, खनिज वाहनों में GPS अनिवार्य; नहीं लगाने पर 2 लाख तक जुर्माना

बिहार कैबिनेट ने खनिज नियमावली 2026 में संशोधन को मंजूरी दी है। अब खनिज परिवहन वाहनों में GPS अनिवार्य होगा। नियम तोड़ने पर 2 लाख रुपये तक जुर्माना लगेगा और सरकार को सालाना 100 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व मिलने का अनुमान है।

बिहार न्यूज
बालू और पत्थर के अवैध कारोबार पर सख्ती
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बिहार खनिज (समानुदान, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) (तृतीय संशोधन) नियमावली, 2026 को मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दे दी है। 


नई नियमावली के तहत खनिज परिवहन व्यवस्था की डिजिटल निगरानी की जाएगी। साथ ही, वाहनों में GPS लगाना अनिवार्य होगा। सरकार को इस संशोधन से हर साल करीब 100 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व मिलने का अनुमान है।


खान एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि राज्य में खनिज संपदा की अवैध निकासी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार तकनीक आधारित निगरानी और सख्त कार्रवाई के जरिए अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसका उद्देश्य खनिज संसाधनों का पारदर्शी उपयोग, सरकारी राजस्व की सुरक्षा और बिहार के विकास के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाना है।


GPS नहीं लगाने पर 2 लाख रुपये तक जुर्माना

संशोधित नियमावली के तहत लघु खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों का निबंधन अनिवार्य किया जाएगा। इसके साथ ही दूसरे राज्यों से खनिज लेकर बिहार आने वाले वाहनों में GPS लगाना भी जरूरी होगा।


GPS नहीं लगाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाफ ट्रक पर 50 हजार रुपये, जबकि बड़े वाहनों पर 2 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। वाहनों का डिजिटल डाटाबेस भी तैयार किया जाएगा, जिससे खनिजों के परिवहन पर निगरानी रखी जा सकेगी।


बालू और पत्थर पर लगेगा प्रबंधन शुल्क

नई नियमावली में खनिजों पर प्रबंधन शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके तहत पीला बालू पर 20 रुपये, उजला बालू पर 10 रुपये और पत्थर पर 50 रुपये प्रति मीट्रिक टन शुल्क लिया जाएगा। सरकार का अनुमान है कि इस व्यवस्था से प्रतिवर्ष करीब 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।


अवैध परिवहन करने वाले वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

संशोधन में अवैध खनिज परिवहन में पकड़े गए वाहनों के खिलाफ भी सख्त प्रावधान किए गए हैं। जब तक संबंधित खनिज का पूरा मूल्य और शमन शुल्क जमा नहीं किया जाएगा, तब तक उन वाहनों के लिए खनिज चालान जारी नहीं किया जाएगा।


इसके अलावा, लौह अयस्क के गलत ग्रेड निर्धारण से होने वाले राजस्व नुकसान को रोकने के लिए नियम-17 में नया प्रावधान जोड़ा गया है।


खनिज पट्टाधारकों के उत्तराधिकारियों को मिलेगी राहत

नई नियमावली में खनिज समानुदानधारी या लेटर ऑफ इंटेंट (Letter of Intent) धारक की मृत्यु होने पर उनके विधिक उत्तराधिकारियों को संबंधित अधिकार हस्तांतरित करने की सुविधा भी दी गई है।


सरकार का मानना है कि इन संशोधनों से अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण मजबूत होगा। साथ ही, डिजिटल निगरानी से खनन व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और सरकारी राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।


टैग्स