ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शादी में जाकर बुरे फंसे प्रेम कुमार, भीषण जाम में स्पीकर का काफिला; कैसे पहुंचेगी बारात?✦शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार, इधर बंद घर का ताला काटकर 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोना ले उड़े चोर✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, नदवां जाने वाले सभी रास्तों पर भीषण जाम, गिरते-पड़ते खेतों से पहुंच रहे लोग✦बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 34 एजेंडों पर सरकार की लगी मुहर; मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली हुई डिजिटल✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जाकर बुरे फंसे प्रेम कुमार, भीषण जाम में स्पीकर का काफिला; कैसे पहुंचेगी बारात?✦शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार, इधर बंद घर का ताला काटकर 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोना ले उड़े चोर✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, नदवां जाने वाले सभी रास्तों पर भीषण जाम, गिरते-पड़ते खेतों से पहुंच रहे लोग✦बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 34 एजेंडों पर सरकार की लगी मुहर; मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली हुई डिजिटल

अनंत सिंह की बेटी की शादी में जाकर बुरे फंसे प्रेम कुमार, भीषण जाम में स्पीकर का काफिला; कैसे पहुंचेगी बारात?

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी में उमड़ी भारी भीड़ के कारण नदवां और आसपास के इलाकों में भीषण जाम लग गया है। शादी में शामिल होने जा रहे बिहार विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार का काफिला भी घंटों जाम में फंसा रहा।

Anant Singh Daughter Wedding
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Anant Singh Daughter Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी में बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही पहुंच रहे हैं। VVIP मेहमानों के आने का भी सिलसिला जारी है। हालांकि सड़क मार्ग से नदमां पहुंचने वाले लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। लाखों की संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण पूरा इलाका जाम हो गया है। क्या आम, क्या खास सभी जाम में फंस गए हैं।



दरअसल, मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की आज शादी है। इस शादी में चार लाख लोगों के आने का दावा किया जा रहा है हालांकि इससे अधिक लोग शादी में शामिल होने के लिए नदवां पहुंच गए हैं। सुबह से ही लोगों की भीड़ अनंत सिंह के गांव पहुंच रही है। अत्याधिक संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण पूरा इलाका जाम हो गया है और जो जहां है, वहीं फंस गया है।



अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए दूर दूर से वीवीआईपी भी पहुंच रहे हैं। कोई हेलीकॉप्टर से तो कोई सड़क मार्ग से पहुंच रहा है। दूसरे राज्यों से भी वीवीआईपी गेस्ट नदमां पहुंचे हैं। शादी में शामिल होने नदमां जा रहे बिहार विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार जाम में बुरी तरह फंस गए। भीषण जाम में उनका काफिला कई घंटों से फंसा है लेकिन बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है।



उधर, पटना के बिहटा से दूल्हा ऋषिकेश अपने सगे संबंधियों के साथ बारात लेकर नदमां के लिए रवाना हो गए हैं। बारात निकलने से पहले दूल्हे की मां आशा देवी ने बेटे का पारंपरिक परछावन किया। इस दौरान घर की महिलाओं ने मंगल गीत गाए और विवाह की रस्में निभाईं। बारात में दूल्हे की मां आशा देवी और उनकी बुआ भी साथ नजर आईं। हालांकि भीषण जाम के कारण लोगों के मन में यह सवाल जरूर हो कि बारात अनंत सिंह के घर के दरवाजे तक कैसे पहुंचेगी?

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता