ब्रेकिंग
वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी

बिहार: मिड डे मील बनाने के दौरान स्कूल में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची दर्जनों बच्चों की जान

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक स्कूल में मिड डे मील बनाने के दौरान भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद स्कूल में पढ़ रहे बच्चे और शिक्षक किसी तरह से जान

बिहार: मिड डे मील बनाने के दौरान स्कूल में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची दर्जनों बच्चों की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक स्कूल में मिड डे मील बनाने के दौरान भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद स्कूल में पढ़ रहे बच्चे और शिक्षक किसी तरह से जान बचाकर स्कूल से भागे। घटना बैरिया के खालवा टोला तुमकड़िया राजकीय प्राथमिक विद्यालय की है।


आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते फूस के बने कक्षा तथा रसोई घर जलकर खाक हो गए हालांकि इसमें किसी छात्र की हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। प्रधानाध्यापक उमेश हाजरा ने बताया कि स्कूल लगभग 5 वर्षों से चल रहा था। जिस पर फूस की झोपड़ी बनी हुई थी और उसी में बच्चों को पढ़ाया जाता था। प्रार्थना समाप्त होने के बाद गर्मी के कारण कुछ बच्चों को बाहर निकाल कर पढ़ाया जा रहा था। 


इसी दौरान मध्यान भोजन बनाने के क्रम में गैस के रिसाव से झोपड़ी में आग लग गई तथा कक्षा में रखे बेंच, डेस्क, मध्यान भोजन की थाली, अलमीरा, ट्रंक तथा ट्रंक में रखे सामान समेत सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जलकर खाक हो गए। हेडमास्टर ने बताया कि घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार