ब्रेकिंग
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग✦Bihar MLC Result : ‘समय रहते संभल जाओ...’ JDU नेतृत्व को किसने दिया चाणक्य वाला संदेश? पूछा - संजय झा जी के गृह क्षेत्र में जेडीयू कैंडिडेट चौथे स्थान पर कैसे गए ? ✦41 किलो दूध देने का हरियाणा की भैंस दुर्गा ने बनाया रिकॉर्ड, 40 लाख रुपये तक लग चुकी है इसकी कीमत✦SIR Bihar : ‘बैलेट से चुनाव हुआ फिर भी कांग्रेस हारी’, संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को घेरा, बोले - मतदाता सूची में अपात्र नाम क्यों बचाए जाएं?✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग✦Bihar MLC Result : ‘समय रहते संभल जाओ...’ JDU नेतृत्व को किसने दिया चाणक्य वाला संदेश? पूछा - संजय झा जी के गृह क्षेत्र में जेडीयू कैंडिडेट चौथे स्थान पर कैसे गए ? ✦41 किलो दूध देने का हरियाणा की भैंस दुर्गा ने बनाया रिकॉर्ड, 40 लाख रुपये तक लग चुकी है इसकी कीमत✦SIR Bihar : ‘बैलेट से चुनाव हुआ फिर भी कांग्रेस हारी’, संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को घेरा, बोले - मतदाता सूची में अपात्र नाम क्यों बचाए जाएं?

बिहार में जल्द दूर होगी टीचरों की कमी, इन विषयों के शिक्षक के लिए अलग से होगी TET-STET परीक्षा

PATNA : बिहार में उर्दू, अरबी, फ़ारसी के जानकारों को बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। अब राज्य के सभी जिलों में इन विषयों के शिक्षकों की कमी पूरी होने वाली है। दरसअल, राज्य सरकार इन विष

बिहार में जल्द दूर होगी टीचरों की कमी, इन विषयों के शिक्षक के लिए अलग से होगी TET-STET परीक्षा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में उर्दू, अरबी, फ़ारसी के जानकारों को बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। अब राज्य के सभी जिलों में इन विषयों के शिक्षकों की कमी पूरी होने वाली है। दरसअल, राज्य सरकार इन विषयों के जानकार के लिए अलग से शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित करवाने की योजना बना रही है। जिससे राज्य के अंदर जल्द से जल्द इन विषयों के लिए शिक्षक की बहाली होगी। इसके लिए सभी जिलों से खाली पदों की जानकारी मांगी गई है। 


जानकारी के मुताबिक, राज्य के अंदर  उर्दू, फारसी और अरबी विषयों के लिए विशेष टीईटी और एसटीईटी परीक्षा आयोजित होगा। इसके लिए शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने विशेष टीईटी और एसटीइटी आयोजित करने संबंधी नियमावली के साथ कार्य योजना बनाने का निर्देश शिक्षा विभाग को दिया है।


इसके आलावा राज्य के शिक्षा मंत्री ने इसको लेकर सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों से उन्होंने उनके जिलों में खाली पदों की जानकारी मांगी है। इन विषयों की कुल पदों की संख्या और रिक्त पदों की जानकारी भी मांगी है, ताकि इस हिसाब से निर्णय लिया जा सके। प्रारंभिक से लेकर हाईस्कूल तक इन विषयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए टीईटी और एसटीईटी लेने की तैयारी है। 


आपको बताते चलें कि,टीईटी परीक्षा के लिए उर्दू, फारसी और अरबी विषयों के कक्षा एक से पांच तक के पेपर एक तथा कक्षा 6 से 8 तक पेपर दो का आयोजन होगा। एसटीईटी के उर्दू, फारसी और अरबी विषय के कक्षा 9 से 10 तक पेपर एक तथा कक्षा 11 से 12 तक पेपर दो आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है। इसके आयोजन के बाद पर्याप्त संख्या में इन विषयों के शिक्षकों की बहाली हो सकेगी।