ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस

बिहार में कोरोना का कहर : 3 और पॉजिटिव मामले आये सामने, कुल आंकड़ा 83 पहुंचा

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की बाढ़ आ गई है। इस वक्त की ताजा खबर पटना से आ रही है जहां 3 और नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इन 3 नए मामलों के आने के ब

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की बाढ़ आ गई है। इस वक्त की ताजा खबर पटना से आ रही है जहां 3 और नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इन 3 नए मामलों के आने के बाद अब बिहार में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 83 पहुंच गया है। कोरोना वायरस के यह 3 नए पॉजिटिव के मुंगेर के उसी परिवार से सामने आए हैं जहां पहले से ही कई सदस्य कोरोनो पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इन 3 नए मामलों में 55 साल के एक पुरुष, 21 साल की एक युवती और 6 महीने की एक बच्ची भी शामिल है।


बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को 11 नए मामले सामने आये. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि मुंगेर जिले से 9 और मरीज सामने आये हैं. जिसमें 55 साल, 26 साल ,21 साल, 20 साल की महिलाएं शामिल हैं.  2 साल और 6 महीने की बच्ची भी शामिल हैं. इसके अलावा 55 साल, 38 साल और 40 साल के पुरुष भी शामिल हैं. ये सभी एक ही परिवार के हैं. कल मुंगेर से मिले कोरोना मरीज के संपर्क में आने से ये लोग संक्रमित हुए हैं. जबकि बक्सर में 2 नए केस सामने आये हैं. 


कल बुधवार को 6 मरीज सामने आये थे. नालंदा के 3 मरीज शामिल थे. इसके अलावा पटना, मुंगेर और वैशाली जिले से भी एक-एक मामले सामने आये थे. लेकिन गुरूवार को जो दो नए मामले सामने आये हैं, उसमें दोनों मरीज बक्सर के रहने वाले बताये जा रहे हैं.बक्सर उत्तर प्रदेश से सटा हुआ इलाका है. इसके साथ ही आरा (भोजपुर), रोहतास और कैमूर (भभुआ) जिले के बॉर्डर से बक्सर की सीमाएं जुडी हुई हैं.

टैग्स