ब्रेकिंग
‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट

बिहार में अब इंटर परीक्षा का पेपर भी हुआ लीक? सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र वायरल, हालांकि बिहार बोर्ड ने नहीं की है पुष्टि

PATNA : बिहार में इंटर की परीक्षा आज से शुरू हुई है. पहली पाली में गणित की परीक्षा हो रही है. लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही इसका प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पह

बिहार में अब इंटर परीक्षा का पेपर भी हुआ लीक? सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र वायरल, हालांकि बिहार बोर्ड ने नहीं की है पुष्टि
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में इंटर की परीक्षा आज से शुरू हुई है. पहली पाली में गणित की परीक्षा हो रही है. लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही इसका प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पहली शिफ्ट की 9.30 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा से पहले ही सोशल मीडिया वेबसाइट्स और व्हाट्सएप के माध्यम से प्रश्नपत्र वायरल होने लगा. वैसे अब तक बिहार बोर्ड की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि यह प्रश्न सही है या फेक है.


सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जिनमें एक परीक्षा केंद्र के बाहर कुछ परीक्षार्थी मोबाइल पर क्वेश्चन पेपर देख आंसर तैयार करते दिख रहे हैं. लेकिन ये प्रश्न पत्र सही है या गलत इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है. पेपर लीक को लेकर बिहार बोर्ड के आधिकारिक बयान का इंतजार है. लेकिन वायरल प्रश्न पत्र ने परीक्षार्थियों की बेचैनी को बढ़ा दिया है. एक तरफ परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में एंट्री ले रहे थे तो दूसरी तरफ प्रश्नपत्र मोबाइल पर सर्कुलेट हो रहा था. इससे छात्र-छात्राओं में बेचैनी बढ़ गई. 


हालांकि बिहार बोर्ड ने परीक्षा केंद्र पर मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं दी है. ऐसे में सेंटर के अंदर किसी भी छात्र छात्रा के मोबाइल पर प्रश्न पत्र को नहीं देखा गया, लेकिन अभिभावकों और आम लोगों के बीच कई तरह की र्चचायें हो रही हैं. पहले दिन गणित के परीक्षा होने के कारण परीक्षार्थियों ने काफी तैयारी की है लेकिन प्रश्नपत्र वायरल होने की चर्चा से एक बार फिर उन्हें परीक्षा कैंसिल होने का डर सताने लगा है. 


परीक्षा समाप्त होने के बाद यदि प्रश्न पत्र वायरल प्रश्न पत्र से मिलता है तो एक बार फिर से बिहार बोर्ड और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो जाएंगे. इसके बाद परीक्षा का कैंसिल होना भी तय हो जायेगा. पश्चिम चंपारण जिले में भी वायरल प्रश्न पत्र की चर्चा रही. यहां 41 सेंटर पर इंटरमीडिएट की परीक्षा हो रही है। प्रश्नपत्र वायरल होने की बात पूछे जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण ने कहा कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है. 


बता दें कि बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 1 फरवरी से शुरू हुई है.  1 फरवरी से 11 फरवरी तक बिहार के 1464 केंद्रों पर 13 लाख परीक्षार्थी इस  परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. पहले दिन प्रथम पाली में गणित की परीक्षा हो रही है. इसमें 4 लाख 40 हजार 342 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. वहीं दूसरी पाली में हिन्दी की परीक्षा होगी जिसमें 6 लाख 57 हजार 308 परीक्षार्थी शामिल होंगे.