ब्रेकिंग
अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

बिहार में वज्रपात से 8 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

PATNA: बिहार में मानसून आते ही वज्रपात का कहर भी शुरू हो गया है. गुरुवार को बारिश के साथ ठनका गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है. दो दिन के बारिश में बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत ह

बिहार में वज्रपात से 8 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में मानसून आते ही वज्रपात का कहर भी शुरू हो गया है. गुरुवार को बारिश के साथ ठनका गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है. दो दिन के बारिश में बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हो चुकी है. रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में ठनका गिरने से सबसे ज्यादा मौत गोपालगंज में हुई है. जबकि भोजपुर में एक और लखीसराय, सिवान और कटिहार में एक-एक लोगों की मौत हुई है. 



बता दें कि गोपालगंज जिले के पेंदुआ खास गांव एक युवक की मौत ठनका गिरने से हुई. वहीं, उचकागांव में एक महिला की मौत हो गई. गोपालगंज जिले के गांव में ही एक धन की रोपनी कर रहे युवक की भी मौत हो गई. गुरुवार को आरा जिले के शहर टाउन इलाके में दो चचेरे भाइयों का भी ठनका गिरने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों खेत पर पटवन के लिए मौजूद थे.



सिवान जिले के बरहनी गांव में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. वहीं बात करें लखीसराय और कटिहार की तो यहां भी ठनका से दो लोगों की जान चली गयी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से लोगों की मौत को लेकर शोक जताया है. वहीं, राज्य सरकार ने मृत व्यक्तियों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये का मुआवजा देने की बात कही है.

टैग्स