ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार में वज्रपात का कहर, ठनका गिरने से दो बच्चे समेत एक युवक की मौत

GAYA : बिहार में वज्रपात का कहर लगातार जारी है. ताजा मामला गया के बेलागंज प्रखंड के काजी फतेहपुर गांव की है, जहां ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में दो बच्चे

बिहार में वज्रपात का कहर, ठनका गिरने से दो बच्चे समेत एक युवक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार में वज्रपात का कहर लगातार जारी है. ताजा मामला गया के बेलागंज प्रखंड के काजी फतेहपुर गांव की है, जहां ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में दो बच्चे समेत एक युवक शामिल हैं. वहीं, दो बच्चे घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.


जानकारी के मुताबिक, गांव के कुछ बच्चे शाम में खेल रहे थे. इसी दौरान बारिश आई. बारिश से बचने के लिए बच्चे बधार में स्थित एक आम के पेड़ के नीचे छिप गए. उन बच्चों के साथ गांव का एक युवक भी था. जिसकी पहचान 26 वर्षीय मुन्ना ठाकुर के रूप में हुई है. इसी बीच पेड़ के ऊपर बिजली गिरी. इससे पेड़ के नीचे छिपे सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.


घटना के बाद ग्रामीणों की नजर पड़ी तो लोगों ने आनन फानन में सभी को बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में दो बच्चे और एक युवक शामिल हैं. मृतकों की पहचना फतेहपुर निवासी दीपक कुमार (10 वर्ष), पिंटू कुमार (8 वर्ष) और 26 वर्षीय मुन्ना ठाकुर के रूप में हुई है. 


वहीं, काजी फतेहपुर निवासी कमलेश यादव के 9 वर्षीय बेटा गुड्डू कुमार और एक अन्य युवक को गंभीर स्थिति में प्राथमिक उपचार के बाद शहर के जेपीएन अस्पताल गया रेफर कर दिया गया. घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है. 

टैग्स