ब्रेकिंग
Bihar News: छठ घाट जाने से पहले जरूर जान लें ये नंबर! बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर 24 घंटे बिजली, सरकार का बड़ा इंतजाम✦Bihar weather: बिहार में बढ़ेगा ठंड का असर, सुबह कोहरा और रात में गिरेगा पारा; इन जिलों में बारिश के आसार✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦Bihar News: छठ घाट जाने से पहले जरूर जान लें ये नंबर! बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर 24 घंटे बिजली, सरकार का बड़ा इंतजाम✦Bihar weather: बिहार में बढ़ेगा ठंड का असर, सुबह कोहरा और रात में गिरेगा पारा; इन जिलों में बारिश के आसार✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान

बिहार: ट्रक के चक्के में फंसकर घसीटाता रहा बाइक सवार, साले बहनोई की मौके पर मौत

PURNIA: सड़क दुर्घटना देश की एक बड़ी समस्या बन गई है. सड़क दुर्घटना के कारण कई लोग असमय रहते काल के गाल में समा चुके हैं. फिर भी सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. खबर बिहा

बिहार: ट्रक के चक्के में फंसकर घसीटाता रहा बाइक सवार, साले बहनोई की मौके पर मौत
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PURNIA: सड़क दुर्घटना देश की एक बड़ी समस्या बन गई है. सड़क दुर्घटना के कारण कई लोग असमय रहते काल के गाल में समा चुके हैं. फिर भी सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. खबर बिहार के पूर्णिया से है जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार साला-बहनोई की मौत हो गयी. बताया जा रहा है ओवरटेक करने की कोशिश में यह हादसा हुआ है. हादसे के बाद अफरातफरी मच गई.


जानकारी के अनुसार गुलाबबाग के गुंडा चौक और बेलौरी के बीच बायपास रोड पर अब्दुल्ला नगर में गुरुवार को यह हादसा हुआ. इस हादसे में टैंकर में आग लग गयी. टैंकर ड्राईवर और खलासी मौके से फरार हो गये. मृतकों की पहचान संतोष मंडल और पुनीत मंडल के रूप में की गयी. दोनों रिश्ते में साला-बहनोई थे.


जानकारी के मुताबिक दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टैंकर के चपेट में आते ही बाइक सवार और उसकी बाइक ट्रक के अगले चक्के में फंस कर काफी दूर तक घसीटाता चला गया. इस क्रम में बाइक की टंकी से पेट्रोल गिरते ही आग लग गयी. जिससे ट्रक में आग लग गई. जिससे एक बाइक सवार पूरी तरह जल गया और उसकी मौत हो गई. जबकि दूसरा बाइक सवार टैंकर के पीछे के चक्के से दब गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

टैग्स