ब्रेकिंग
कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी

बिहार में ठंड की आहट के बीच बदल रहा मौसम, जान लें सूबे में आज क्या होगा हाल

PATNA : राज्य में धीरे-धीरे मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। अब सुबह में सर्दी सताने लगी है। वही मौसम विभाग के अनुसार

बिहार में ठंड की आहट के बीच बदल रहा मौसम, जान लें सूबे में आज क्या होगा हाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राज्य में धीरे-धीरे मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। अब सुबह में सर्दी सताने लगी है। वही मौसम विभाग के अनुसार पटना में आसमान साफ रहेगा। न्‍यूनतम तापमान 20 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।


मौसम विभाग के मुताबिक अब कुछ दिनों में अधिकतम पारे का लुढ़कना शुरू होगा। हालांकि ये काफी तेजी से नहीं बल्कि धीरे-धीरे होगा। पहाड़ों पर बर्फबारी ने इस साल ठंड को लाने में अहम भूमिका निभाई है। मौसम विभाग के मुताबिक अलनीनो के असर से रात और दिन के तापमान में भारी अंतर दिखना शुरू हो गया है।


वहीं, बिहार के ग्रामीण इलाकों में इस दौरान ठंड ज्यादा महसूस होगी। राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय कोहरा और धुंध छाया रह सकता है। इस साल सर्दी का समय हर साल के मुकाबले कम रहेगा, यानी कम दिनों तक ही ठंड के आसार हैं। ऐसा अलनीनो के प्रभाव के चलते होगा। माना जा रहा है कि नवंबर से फरवरी 2024 तक सामान्य ठंड ही रहेगी।


उधर, पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक राज्य के कुछ जिलों में आज के दिन बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। तापमान की बात करें तो अगले 5 दिन तक सभी जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान के 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।