ब्रेकिंग
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम

कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सिकरहना थाना क्षेत्र में कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुराना पुल अचानक ध्वस्त हो गया। हादसे में मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bihar old bridge collapse
बिहार में बड़ा हादसा
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सिकरहना थाना क्षेत्र के भगवतपुर भलुआहिया गांव में अंग्रेजों के जमाने में बना कछुआ नदी पर स्थित पुल अचानक ध्वस्त हो गया। पुल गिरने से उसके मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।



हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए ढाका अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।



घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुछ लोग पैदल घास काटने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वे कछुआ नदी पर बने पुराने पुल से गुजर रहे थे। तभी अचानक पुल का एक हिस्सा धंस गया और देखते ही देखते पुल का हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा। पुल पर मौजूद लोग संभलने का मौका भी नहीं पा सके और मलबे में दब गए। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और राहत-बचाव कार्य में जुट गए।



घटना की सूचना मिलते ही सिकरगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य के दौरान एक और अप्रत्याशित स्थिति पैदा हो गई। मलबे में दबे लोगों को निकालने पहुंची रेस्क्यू टीम भी हादसे का शिकार हो गई। हालांकि, गनीमत रही कि टीम के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए और किसी बड़ी अनहोनी से बचाव हो गया।



अंग्रेजों के जमाने में बने इस पुल के अचानक ध्वस्त होने की घटना के बाद उसकी मजबूती और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों के बीच हादसे को लेकर चर्चा है। पुल से होकर लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए आते-जाते थे। ऐसे में पुल का गिरना बड़ी दुर्घटना का कारण बन गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता